scriptडिप्टी सीएम केशव के शहर में काऊ कनेक्शन में फंसी भाजपा, | Bjp Unique election campaign with cow in nagar nikay chunav 2018 | Patrika News

डिप्टी सीएम केशव के शहर में काऊ कनेक्शन में फंसी भाजपा,

locationप्रयागराजPublished: Nov 20, 2017 01:58:09 pm

विरोधियो ने कहा यह है गौरक्षा करने वाली की हकीकत

bjp cow

विरोधियो ने कहा यह है गौरक्षा करने वाली की हकीकत

इलाहाबाद केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से लगातार गाय माता सुर्खियों में है। बीते विधानसभा चुनाव में तो बेजुबान ***** भी नेताओं की जुबान आया, और पीएम से लेकर सीएम तक उसका नाम जपते रहे। अब एक बार फिर नगर निकाय चुनाव में गाय चुनाव प्रचार का हिस्सा बन गई है। राष्ट्रवाद और गौ रक्षा के अलमबरदार अब चुनाव में पूजनीय गाय माता का सहारा ले रहे है। या यू कहे की अब गाय भी चुनाव अभियान में कूद पडी है ।डिप्टी सीएम के शहर में निकाय चुनाव अपने शबाब पर है।ऐसे में विरोधियो को एक बार फिर भजापा को घेरने का मौका मिल गया है।और कांग्रेस के नेता ने तो भाजपा को घेरते हुए गम्भीर आरोप भी लगाये है। और कहा की भाजपा के कार्यकर्ता हार मान चुके है।और गाय के सहारे प्रचार में लगे है। भाजपा कार्यकर्त्ता क्यों निराश है, इस पर भी चुटकी लेते हुए कांग्रेसियों ने निशाना साधा है।

बता दें की शहर के निकाय चुनाव में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।प्रत्याशी अलग अलग तरीके से चुनाव प्रचार करने में जुटे है।ऐसे में शहर के कई इलाको में गायो के गले में भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले केशरिया पट्टे लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।भाजपा की विपक्षी पार्टियाँ इसे भाजपा का काऊ कम्पेन करार दे रहे है। तो वहीं भाजपा के नेताओं के पास इसका जवाब नहीं है।कांग्रेस का कहना है, की प्रदेश में भाजपा हताशा के दौर से गुजर रही है।जिसके चलते उसने अब गाय को भी अपनी चुनावी दांव पर लगा दिया है।शहर में गाय को भी अब चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।शहर में कई मुहल्लों में कुछ इस तरह की गाय के गले में भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले पट्टे पड़े नजर आ रहे है। बता दें की इलाहाबाद में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी मेयर प्रत्याशी है।

कांग्रेस नेता बाबा अभय अवस्थी ने आरोप लगाते हुए कहा है की गाय हम सब की माँ है, लेकिन गाय के नाम पर देश भर में गौ रक्षा के नाम पर गुंडई करने वाले भाजपाइयो की हकीकत सामने है। की उन्ही के गले में दुप्पटा पहना कर उनसे भी प्रचार करवा रहे है।गाय के नाम पर सम्प्रदाए को लडाने का काम कर रहे थे।तो वही अब गाय की गर्दन बाधने की सियासत कर रहे है।गाय की गर्दन पर का भाजपा के चुनाव चिन्ह दिख रहा है।केशरिया और हरे रंग की पट्टी वाले इन केशरिया दुपट्टो पर अब सियासत भी तेज हो गयी है।कांग्रेस इसे भाजपा की हताशा का नतीजा बता रही है।वही कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है।की शहर भर में भाजपा ने कई जगह पर गायो के शरीर पर अपने चुनाव प्रचार के स्टीकर तक चिपका दिए गए है। इधर भाजपा के नेताओं ने इस पूरे मामले में अभी चुप्पी साध रखी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो