scriptरात में लड़की को खोजते बागीचे में पहुंचे भाई व चाचा, प्रेमी के साथ इस अवस्था में देखा तो… | Brother and Uncle Killed Girl for after Seeing with Her Boyfriend | Patrika News

रात में लड़की को खोजते बागीचे में पहुंचे भाई व चाचा, प्रेमी के साथ इस अवस्था में देखा तो…

locationप्रयागराजPublished: Apr 26, 2018 06:25:19 pm

इलाहाबाद में आठ अप्रैल को हुई नाबालिग लड़की की हत्या के पीछे का सच आया सामने, भाई व चाचा ने ही किया था कत्ल।

Honor Killing

ऑनर किलिंग

इलाहाबाद. प्रेमी से मिलने प्रेमिका रात में बागीचे में पहुंची। दोनों एक दूसरे की बाहों में डूब गए। इसी बीच प्रेमिका का भाई और उसका चाचा बाइक से उसे ढूंढता हुआ वहां आ पहुंची। वहां उन लोगों ने लड़की को उसके प्रेमी के आगोश में इस हाल में देखकर दंग रह गए। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, खून खौल उठा। प्रेमिका के घरवालों को देखकर प्रेमी वहां से अपने कपड़े संभालता हुआ भाग निकला। उसके बाद सुबह उस लड़की की लाश पायी गयी। ये कहानी है बीजे आठ अप्रैल को इलाहाबाद के करेली क्षेत्र में हुई हत्या की। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर आरोपी भाई, चाचा के साथ ही उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरी कहानी
इलाहाबाद के करेली इलाके की एक लड़की का उसके गांव के ही सूरज नाम के लड़के से प्रेम संबंध था। दोनों छिप-छिपकर एक दूसरे से मिलते थे। उस दिन रात कों भी सूरज लड़की से मिलने पहुंचा। उसने लड़की से सबंध भी बनाए। इसी बीच लड़की को खोजते हुए उसका भाई दीपक और चाचा सुखलाल भी बाइक से वहां आ गया। दोनों ने लड़की को सूरज के साथ देख लिया। सूरज पर बाइक की लाइट पड़ी तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। दोनों ने लड़की को जमकर डांटा और मारा। सुबह गांव वालों ने वहीं लड़की की लाश देखी। इसके बाद रेप कर हत्या की बात कही जाने लगी। भाई भी अपनी बहन को ढूंढने का नाटक करता रहा।
ऐसे की थी हत्या
एसपी सिटी सिद्धाथ मीणा सहायक पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव व क्षेत्राधिकारी प्रथम के नेतृत्व में करेली थाना प्रभारी इन्द्रदेव व उपनिरीक्षक लोकेश प्रताप सिंह सहित पूरी टीम मामले की जांच में जुटी थी। जांच के बाद पता चला कि अभियुक्त सूरज द्वारा सात अप्रैल की शाम कई बार दुष्कर्म किया गया। मृतका के भाई और चाचा ने दोनों को साथ देख लिया। मृतका के इस तरह के काम से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा गिरने के खयाल से वह गुस्से में थे। भाई दीपक व चाचा सुखलाल उसे घसीटते हुए ले जाने लगे। पुलिस के मुताबिक मृतका के गले में दुपट्टे का फन्दा कसने से उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद दोनों चुपचाप उसे वहीं छोड़कर भाग गए। दूसरे दिन पुलिस को भ्रमित करते हुए सूचना दी। पर जांच टीम ने सच्चाई पता लगा ही ली। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
by Prasoon Pandey
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो