scriptकांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा भाजपा सरकार ने कर दिया पूरे यमुनापार का अंत | Congress Candidate Yogesh Shukla Big allegation on Pm narendra modi | Patrika News

कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा भाजपा सरकार ने कर दिया पूरे यमुनापार का अंत

locationप्रयागराजPublished: Apr 29, 2019 01:35:16 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

2009 में भाजपा से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं

Yogesh Shukla

Yogesh Shukla

प्रयागराज. लोकसभा चुनाव 2019 की तिथी नजदीक आते देख सभी राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं प्रत्याशियों का जनसम्पर्क अभियान से लगायत दौरे भी तेजी से चल रहे हैं। वहीं इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला यमुनापार के शंकरगढ़ दौरे में पहुंचे जहां कांग्रेसियों ने इनका जमकर स्वागत किया। योगेश शुक्ला इलाहाबाद के कद्दावर नेता माने जाते हैं । योगेश शुक्ला ने स्वागत के दौरात मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस को जिताइए और देश को बचाइए, क्योंकि भाजपा सरकार ने पूरे इलाहाबाद को नेतृत्व विहीन कर दिया है। भाजपा टू मैन शो, वन मैन आर्मी की हो चुकी है।

बतादें कि इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में 12 मई को वोटिंग है। इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला ने बीजेपी और पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के आने से पूरे यमुनापार के विकास का अंत हो चुका है, मैं भी भाजपा में था और तब तक भाजपा में था जब तक भाजपा सरकार अपनी स्पष्ट और पारदर्शी नीति के कारण जानी जाती थी। किंतु आज भाजपा की नीतियां बदल चुकी है उनका लोगों से, आम जनता से लगाव खत्म होता जा रहा है। भाजपा पूरी तरह से एक हिटलरवादी पार्टी हो चुकी है ऐसा आरोप योगेश शुक्ला ने लगाया और लोगों से अपील की कि मैं भी आपके क्षेत्र का बेटा हूं, आपके बीच में सदा रहा हूं और आपके बीच आप के विकास के लिए आया हूं। मैं यमुनापार को बचाने आया हूं, इलाहाबाद को नेतृत्व प्रदान करने आया हूं। मैं इलाहाबाद के विकास की गंगा बहाने आया हूं। इसलिए आप लोग मेरा साथ दें कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद किया है। देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है उसका साथ दें यही अपील करते हुए उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान किया और लोगों ने जोरदार स्वागत किया। माना जाता था उनके आने से रीता बहुगुणा जोशी को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। फिलहाल चुनाव किसके पक्ष में जाता है ये तो 23 मई को ही पता चलेगा, किन्तु योगेश शुक्ला के मैदान में आने से मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा हो गया है।
BY- Prasoon Pandey

ट्रेंडिंग वीडियो