scriptराहुल गांधी के बर्थडे के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता ने जारी किया यह पोस्टर, सोनिया को बताया…. | Congress Leader hasib Ahemed issue Poster on rahul sonia and priyanka | Patrika News

राहुल गांधी के बर्थडे के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता ने जारी किया यह पोस्टर, सोनिया को बताया….

locationप्रयागराजPublished: Jun 19, 2019 12:21:27 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

दो बार से हार का सामना कर रही कांग्रेस

Hasib Ahmad

Hasib Ahmad

प्रयागराज. लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी के हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। इधर लोकसभा का सदन भी शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक पोस्टर निकाला है। जिसमें यूपीए चेयरपर्सन और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से की गई है।
यह पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद ने छपवाया है। इस पोस्टर में सोनिया गांधी को झांसी की रानी और राहुल-प्रियंका ,राजीव गांधी , इंदिरा गांधी , प्रमोद तिवारी और कुछ अन्य नेताओं की तस्वीर है। तस्वीर पर लिखा गया है ‘चमक उठी सन 91 में वो तलवार पुरानी है, खूब लड़ी मर्दानी वो तो इंदिरा, राजीव की रानी है’। हसीब अहमद के बनाए गए पोस्टर अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहते हैं। इन्हें पोस्टर ब्वॉय भी कहा जाता है।
Hasib Ahmad
फिर चाहे प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस में लाने की मांग हो, राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताना हो या फिर ऐसी कई मांगें जिन्हें कार्यकर्ता पूरी करवाना चाहते हैं। हाल ही में हसीब ने राहुल गांधी को एक खुला खत भी लिखा था. राहुल गांधी जब अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़ गए थे, तब उन्होंने एक खत जारी कर लिखा था कि राहुल की अगुवाई में पार्टी आगे बढ़ी है और जमकर लड़ी है. इसलिए अगर उन्होंने इस्तीफा दिया तो कई कार्यकर्ता आत्महत्या कर लेंगे।
दो बार से हार का सामना कर रही कांग्रेस
आपको बता दें कि कांग्रेस को लगातार 2 बार लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। 2014 के चुनाव में 44 तो इस बार सिर्फ 52 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस के पास इतने नंबर भी नहीं है कि उसे लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद मिल सके। पिछली लोकसभा में भी कुछ ऐसा ही हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो