scriptमिशन 2019 में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, कहा सभी दलों का मिल रहा समर्थन | Congress make New strategy on 2019 lok sabha election for BJP Defeat | Patrika News
प्रयागराज

मिशन 2019 में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, कहा सभी दलों का मिल रहा समर्थन

लोकसभा चुनाव से पहले भारत बंद के साथ कांग्रेसी दिखाएँगे अपनी ताकत

प्रयागराजSep 08, 2018 / 04:31 pm

प्रसून पांडे

pm modi, narendra modi, pm narendra modi, modi railly in agra, pm railly, kothi meena bazar, bjp, bhartiya janata party, congress, congress party, loksabha election, 2019 loksabha election, loksabha election, taj mahal, internationl airport, gangajal

2019 lok sabha election

इलाहाबाद:देशभर में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पूरी रणनीति के साथ उतर चुकी है।जिसकी शुरुआत राफेल डील मामले से हुई।अब महगांई के मुद्दे पर कांग्रेस मोदी सरकार खिलाफ हल्लाबोल करने की बड़ी तैयारी में है।एसटी एससी के बाद आगामी 10 सितंबर को कांग्रेस ने मोदी सरकार में बढ़ रही महंगाई के मुद्दे पर भारत बंद का आवाहन किया है।कांग्रेस को उम्मीद है की भाजपा से नाराज बड़ा खेमा उनके साथ आ सकता है।वही दावा है की सभी दलों का उन्हें समर्थन मिल रहा है।

जनता के गुस्से के साथ कांग्रेस
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क पर उतरने को उतावले हैं।पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेसी आम जनता के गुस्से को मोदी सरकार के खिलाफ भुनाने में लगे है।कांग्रेस बंद के बहाने भाजपा को अपनी ताकत भी दिखाने की कोशिश में लगी है। कांग्रेसियों को उम्मीद है की देश भर में उन्हें भाजपा के गुस्से का फायदा मिल सकता है।कांग्रेस के बड़े नेताओं को बंद सफल कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए पार्टी के बड़े नेता इलाहाबाद शनिवार को पहुंच रहे हैं। और भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन के बाद दस सितम्बर को उतरेंगे ।

सरकार पूरी तरह से बिफल
राफेल डील मामले में जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आकर सरकार के खिलाफ तीखे बयान दिए। और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी का मंत्र दे गई, वही भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के आने से कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साही है। साथ ही कांग्रेस की यूथ टीम भारत बंद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देव मणि त्रिपाठी ने कहा की सरकार जनता का पैसा लुटने में लगी है।मोदी सरकार पूरी तरह से महगाई के मुद्दे में फेल हो चुकी है ।

आम जनता गुस्से में है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम प्रकाश पांडे ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है।कांग्रेस के भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग जुड़ रहे है।उन्होंने कहा कि सरकार की असंवेदनशीलता के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।आम लोग सरकार के निर्णय से परेशान हैं। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के साथ जनता की आवाज बनकर भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपनी जान लगा देंगे। भाजपा का यही असली चेहरा है की सत्ता में आने के बाद उन्हें आम जनता की कोई परवाह नही होती।

घर घर मोदी का नारा लगाने वाले सडको पर उतर रहे है
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता बाबा अवस्थी ने कहा जनता भीषण महंगाई की चपेट में है। मोदी के बदलते भारत की यह तस्वीर है की जनता सड़को पर उतर रही है।2014 के लोकसभा चुनाव में जो लोग घर घर मोदी का नारा लगा रहे थे ।आज सब घर से निकल कर सडक पर आ रहे है। विकास को नई उचाई तक ले जाने का दावा करने वाले मोदी के राज में भारतीय रुपया सबसे बड़ी गिरावट पर है। क्या मोदी के सपनों का भारत यही था जिसमे काला धन के नाम पर आम जनता को अपना पैसा लेने के लिए जान गवानी पड़ी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता करेंगे नेतृत्व
कांग्रेस के भारत बंद आवाहन पर कांग्रेस के बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करने में जुटे है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का दावा है की महगाई के मुद्दे पर सरकार खिलाफ उनको सभी दलों के नेताओं का समर्थन मिल रहा है।शनिवार की रात वरिष्ठ नेता सुनील शास्त्री ,राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी,शहर में पंहुच रहे है।भारत बंद को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं का नेतृत्व करेंगे।

Home / Prayagraj / मिशन 2019 में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, कहा सभी दलों का मिल रहा समर्थन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो