scriptBREAKING: इलाहाबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत | Criminals Shoots Boy after Opposed Molestation in Allahabad | Patrika News

BREAKING: इलाहाबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

locationप्रयागराजPublished: Sep 28, 2017 07:58:53 pm

घर के बाहर हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, कई राउण्ड फायरिंग करते हुए चले गए।

Firing after Molestation

बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध करने पर मारी गोली

इलाहाबाद. यूपी के इलाहाबाद में घर के बाहर हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला झूंसी थानाक्षेत्र के कन्हारी गांव का है। इस दौरान दबंगों ने वहां कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। युवक को असपताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गुरुवार को यह घटना तब घटी है जब जिले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य सहित तीन-तीन मंत्री मौजूद हैं। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
 

परिजनों के मुताबिक बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। आम रास्ता होने के चलते उस पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच पड़ोसी गांव कुशमीपुर के यादव परिवार के लोगों जो दबंग कहे जाते हैं। उस परिवार के कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे। वो रुक गए और बच्च्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे।
बच्चों ने जब उन्हें खेलाने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की। यह देख जब घर की महिलाओं और लड़कियों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उनके साथ भी दुर्व्यवहार और छेड़खानी की गई। इस बीच दबंगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घर के बाहर मची अफरा-तफरी और भगदड़ देखकर 12 साल का फैजान जैसे ही मौके पर पहुंचा उसे भी दो गोली लगी और वह गिर पड़ा।
उसे तत्काल इलाज के लिये लोग अस्पताल ले जाने लगे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फैजान के चाचा रोशन अली का कहना है कि यादव परिवार की दबंगई पिछले काफी समय से चली आ रही है। 15 दिन पहले भी उन लोगों ने घर के बाहर खड़ी लड़कियों के साथ बद्तमीजी की थी। यूपी 100 पर कॉल कर शिकायत की गई और पुलिस आई। वह पकड़े तो गए पर कुछ ही घंटों बाद छूट गए। इससे इनके हौसले बढ़े और आज उन लोगों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।
by PRASOON PANDEY

ट्रेंडिंग वीडियो