scriptUP Politics: BJP के साथ फिर आएंगे ओपी राजभर! डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कही ये बात | Deputy CM Brajesh Pathak statement On BJP SBSP Alliance | Patrika News

UP Politics: BJP के साथ फिर आएंगे ओपी राजभर! डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कही ये बात

locationप्रयागराजPublished: May 30, 2023 09:38:35 pm

Submitted by:

Adarsh Shivam

UP Politics: अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आए ब्रजेश पाठक से जब यह पूछा कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा का बीजेपी से गठबंधन होगा, तो उन्‍होंने कहा कि…

Deputy CM Brajesh Pathak statement On BJP SBSP Alliance

ब्रजेश पाठक और राजभर

UP Politics: उत्तर प्रदेश में बीजेपी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच गठबंधन की बात जोर पकड़ी हुई है। इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को अपना मित्र बताया है।
क्या सुभासपा का बीजेपी से गठबंधन होगा?
इसी दौरान उन्होंने कहा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर कहीं भी रहें, पर ‘हमारे मित्र हैं, हमारे साथ हैं।” डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। इसी दौरान उनसे जब यह पूछा कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा का बीजेपी से गठबंधन होगा?
इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यह तो समय ही बताएगा लेकिन ओम प्रकाश राजभर हमारे मित्र हैं. वह कहीं भी रहें, लेकिन लंबे समय से हमारे साथ हैं, हमारी मित्र मंडली में हैं।” बता दें, सुभासपा ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP से गठबंधन कर चुनाव लड़ा और उनके समेत पार्टी के चार विधायक जीते थे।
राजभर ने बीजेपी के साथ लड़ा था 2017 का विधानसभा चुनाव
राजभर को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। लेकिन डेढ़ साल के भीतर ही सरकार से उनके मतभेद सामने आए। इस वजह से उनका गठबंधन टूट गया। इसके बाद राजभर ने साल 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा और उनकी पार्टी ने छह सीट पर जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें

बरेली की बहु स्वरा भास्कर का शादी से पहले इन सितारों से था अफेसर, जानिए किसके साथ 5 साल रहा रिलेशन

राजभर की BJP से फिर बढ़ रही नजदीकी
इसके बाद कुछ महीनों बाद ही सपा से भी राजभर का तालमेल नहीं बैठ पाया। अब BJP से फिर उनकी नजदीकी बढ़ रही है। वह सोमवार को विधान परिषद के चुनाव में डिप्टी सीएम के साथ ही मतदान करने जाते दिखे थे। इसके बाद एक बार फिर से उनके BJP से 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन करने की अटकलें तेज हो गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो