scriptशिवालयों में बोल बम की गूंज, ड्रोन से भक्तों की निगहबानी | Devotees frontline state from Drone in Sawan Month 2016 | Patrika News
प्रयागराज

शिवालयों में बोल बम की गूंज, ड्रोन से भक्तों की निगहबानी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने लिया शिव का आर्शिवाद

प्रयागराजJul 25, 2016 / 02:02 pm

sarveshwari Mishra

Sawan  Month

Sawan Month

इलाहाबाद. संगम नगरी के शिवालय सावन के पहले सोमवार को बोल बम और शिव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह ही शिव मंदिरों में भोले बाबा के दर्शन के लिए हजारों भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सुबह छह बजे ही दशाश्वमेघ मंदिर जा कर शिव जी का आर्शिवाद लिया। शिव भक्त, कावंरिया व मंदिरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ड्रोन कैमरे से निगहबानी कर रहा है। 

इलाहाबाद का सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर मनकामेश्वर मंदिर, जहां की मान्यता है कि यहां जो भी भक्त शिव की सच्चे मन से पूजा करता है। उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। कुछ ऐसी ही स्थिति तक्षकीर्थ, दशाश्वमेघ, नागवासुकी सहित अन्य मंदिरों में भी है। इन मंदिरों में सुबह ओम नमः शिवाह के जयघोश के साथ शिव की आराधना हुई। 

Sawan











































इस दौरान भगवान शिव का पहले दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर में भक्तों ने पूजा आराधना की। कल्याणी देवी मंदिर में भस्म, चंदन, सफेद फूलों से महाश्रृगांर किया गया। इसके अलावा सवान के पहले दिन सैकड़ो भक्तों ने श्री हठीले हनुमान मंदिर में शिवलिंग का निर्माण कर घर में सुख शांति की दुआ मांगी। इस दौरान मंदिरों में शिव भक्त कावंरियों की टोली भी मंदिरो में जलाभिषेक कर पहुंची। कांवरियों को देख कतार में लगे शिवभक्त बोल बम, बोल बम के नारे लगाने लगाने लगे। साथ ही भोले बाबा की जय के उद्घोष से पूरी संगम नगरी भोलेमय हो गई। 

ड्रोन से कांवरियों की सुरक्षा

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में भीड़ के साथ कावंरियों का जत्था भी शिव दर्शन करने पहुंच रहा है। कांवरियों व मंदिरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ड्रोन कैमरे से यथा स्थिति को देख रही है। कावरियों को परेशानी ना हो इसके लिए ट्रफिक डायवर्सन भी किया गया है। 

सभी भारी, बड़े व चार पहिया वाहनों का बैरहना व पुराने यमुना पुल के बीच आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मनकामेश्वर मन्दिर की तरफ सभी प्रकार के दो पहिया व तीन पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं कुछ अन्य जगह भी डायवर्सन किया गया। साथ ही वाहन की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो