scriptजिलाधिकारी ने मानव कल्याण के लिए किया कन्या पूजन | district magistrate worship in shitladham | Patrika News

जिलाधिकारी ने मानव कल्याण के लिए किया कन्या पूजन

locationप्रयागराजPublished: Apr 15, 2016 10:40:00 am

बिना कन्या के मानव का कोई वजूद नहीं- डीएम

temple

temple

कौशाम्बी.शक्ति की अराधना का पर्व नवरात्रि के पावन मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शक्तिपीठ शीतलाधाम में कन्या पूजन कर मानव कल्याण की कामना की। कड़ा स्थित शीतलाधाम में डीएम अखंड प्रताप ने मां शीतला का दर्शन करने के बाद मानव कल्याण के लिए कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। 

जिलाधिकारी ने सबसे पहले कन्याओं को तिलक लगाकर चुनरी भेंट किया। उसके बाद उन्होंने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन प्रसाद खिलाया। इस मौके पर डी एम ने कहा बिना कन्या के मानव का कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कन्याओं को धरती की श्रेष्ठ रचना में से एक बताया। डी एम् द्वारा आयोजित कन्या भोज व भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले शीतलाधाम में जिले में पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र भी कन्या पूजन व भोज का आयोजन कर चुके है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो