scriptDon't call me a girl, I am not a girl, I am a boy, I am not a daughter | Allahabad News: आप मुझे लड़की मत बोलिए,मैं लड़की नही लड़का हूं,मैं बेटी नही बेटा हूं,आखिर क्या है मामला? | Patrika News

Allahabad News: आप मुझे लड़की मत बोलिए,मैं लड़की नही लड़का हूं,मैं बेटी नही बेटा हूं,आखिर क्या है मामला?

locationप्रयागराजPublished: Jun 09, 2023 03:35:04 pm

Submitted by:

Sachin Prajapati

Allahabad News:मोती लाल नेहरू अस्पताल में पिछले 1 साल में लगभग जैंडर डिस्फोरिया के 10 मामले आ चुके है। इनका तनाव कम करने के लिए कभी कभी एंटी डिप्रेशन की दवाएं भी दी जाती है। ऐसी लड़कियां अपना जेंडर परिवर्तन कराने की जिद भी करती हैं। उन्हें दूसरी लड़कियों से दोस्ती करना या उनके साथ रहना पसंद नही होता है। जिसकी वज़ह से इन लड़कियों के घर का माहौल खराब रहता है।

Allahabad News: आप मुझे लड़की मत बोलिए,मैं लड़की नही लड़का हूं,मैं बेटी नही बेटा हूं,आखिर क्या है मामला?
जैंडर डिस्फोरिया के लक्षण
इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू अस्पताल में इन दिनों इस तरह के मामले आए हैं जिसमे लड़किया खुद को लड़की नही लड़का बोलती है। यही नहीं वो खुद को लड़का कहलवाना चाहती हैं। साथ ही लड़को जैसा बन कर रहना भी चाहती हैं। इन लड़कियों के घरवाले इनकी इस आदत से परेशान होकर इनका इलाज करवाने के लिए ला रहें हैं। मनोचिकित्सकों की माने तो यह एक मानसिक रोग है। जिसका नाम जैंडर डिस्फोरिया है। इस तरह के मरीजों की काउंसलिंग की जाती है। जिसमे उनको यकीन दिलाया जाता है की वो लड़का नहीं लड़की हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.