scriptइलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई छात्रा से छेड़खानी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्र को किया निष्कासित | eve teasing with girl in allahabad university | Patrika News

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई छात्रा से छेड़खानी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्र को किया निष्कासित

locationप्रयागराजPublished: Sep 28, 2017 03:25:45 pm

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है…

teasing with girl

छात्रा से छेड़छाड़

इलाहाबाद. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हर दिन अपने नए जोर-शोर के साथ चल रहा है। साथ ही विश्वविद्यालय में अराजक तत्वों को लेकर विश्वविद्यालय लगातार कड़े रुख अख्तियार किये हुए हैं। अभी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छेड़खानी के बाद हुए आंदोलन का विरोध प्रदर्शन देशभर में जारी ही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
घटना एक दिन पूर्व की है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस तब तक इस मामले से इंकार करते रहे। जब तक मामले की पूरी पड़ताल नहीं कर ली गई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो राम सेवक द्विवेदी ने पत्रिका से इस पूरे मामले में बात की और कार्रवाई की बात की।
कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज

बता दें कि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक छात्र द्वारा चुनाव प्रचार के दरमियान बीए थर्ड ईयर की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया। छात्रा के विरोध करने पर छात्र ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। छात्रा ने इस पूरे मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रामसेवक दूबे से मिलकर उसने इस सारे मामले की शिकायत दर्ज कराई। प्रॉक्टर ने बताया कि छात्र सत्यम सूर्यवंशी को जांच के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से निष्कासित करते हुए कर्नलगंज थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
बीए फाइनल की छात्रा के साथ हुई घटना
छात्रा बीए तृतीय वर्ष की है वह अपने क्लास करने के बाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग से बाहर निकल रही थी। निकलते समय सत्यम सूर्यवंशी चुनाव प्रचार के बहाने उसके पास जाता है। उसे अकेला पाकर उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग करता है। छात्रा द्वारा उसका विरोध करने पर पर भी छात्र नहीं मानता। छात्रा का आरोप है कि, लगातार वह गलत शब्दों का प्रयोग करता रहा और काफी देर तक उसने उसे परेशान किया। छात्रा द्वारा विवि को लिखित शिकायत में कहा है कि, उसके खिलाफ विवि प्रशासन कार्रवाई करे।
प्रोक्ट्रोरियल बोर्ड के सामने नही हुए पेश

चीफ प्रॉक्टर रामसेवक दूबे ने बताया कि, सत्यम सूर्यवंशी के पेरेंट्स को सत्यम के साथ बुलाया गया था। लेकिन वह दोनों लोग अभी तक कैंपस में नहीं आए हैं। आरोपी छात्र के पिता से बात की गई। उन्होंने इस घटना की जानकारी से इनकार किया। सत्यम से विवि के प्रशासनिक अधिकारियों ने फोन पर बात की। उसके बाद भी सत्यम ने इस बात से इंकार नहीं किया कि उसने छात्रा के साथ छेड़खानी नहीं की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के कहने के बावजूद भी वह प्रोक्टेरियल बोर्ड के सामने नहीं आया। जिसके बाद डॉक्टर के बोर्ड में विश्वविद्यालय से उसे निष्कासित करने की कार्रवाई कर रहा है।
बीएचयू बनाने की कोशिश
चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि, विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए। कैंपस का माहौल खराब करने के लिए यह सब किया जा रहा है। बीएचयू में हुई घटना के बाद कुछ शरारती तत्वों कैंपस को बीएचयू बनाना चाहते हैं। जो संभव नहीं है। ऐसे सभी छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। जो विश्वविद्यालय में आए दिन इस तरह की घटनाओं में लिप्त रहते हैं। निष्कासित किए जा रहे सत्यम सूर्यवंशी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आगे भी इस तरह की घटना होने के बाद किसी को बक्सा नहीं जाएगा। इस तरह की घटना करने के बाद किसी भी छात्र को विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया है।
input- प्रसून पांडेय

ट्रेंडिंग वीडियो