scriptइस पूर्व मंत्री ने किया सरेंडर, वकील ने कहा राजनीतिक कारणों से फंसाया गया | Ex Minister Virendra Singh Surrender Bail Granted | Patrika News

इस पूर्व मंत्री ने किया सरेंडर, वकील ने कहा राजनीतिक कारणों से फंसाया गया

locationप्रयागराजPublished: Oct 19, 2019 10:53:40 am

जानिये क्या है पूरा मामला।

Arrested

प्रतीकात्मक

प्रयागराज. एक बड़े घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने विशेष अदालत के सामने सरेंडर किया। हालांकि उन्हें दोपहर बाद जमानत दे दी गयी। पूर्व मंत्री के वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को राजनीतिक कारणों से फंसाया दिया गया है।
पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह अपने अधिवक्ता के साथ सुबह ही विशेष अदालत पहुंच गए थे। अदालत में उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया गया। दोपहर के लंच के बाद मामले पर फिर सुनवायी हुई और जमानत अर्जी पर बहस हुई और आखिरकार उन्हें जमानत मिल गयी।

ट्रेंडिंग वीडियो