scriptइलाहाबाद में दिनदहाड़े बीच सड़क पर भाजपा नेता को मारी गोली, मचा हड़कंप | firing on bjp leader manu singh in allahabad up | Patrika News

इलाहाबाद में दिनदहाड़े बीच सड़क पर भाजपा नेता को मारी गोली, मचा हड़कंप

locationप्रयागराजPublished: Sep 09, 2018 07:25:13 pm

15 दिन में दूसरी बार भाजपा नेता पर बरसी गोलियां,पुलिस खाली हाथ

bjp neta mannu singh

bjp leader

इलाहाबाद: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के शहर में एक बार फिर बेख़ौफ़ बदमाशो ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।भाजपा नेता पर दिनदहाड़े बीच सड़क पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है।भाजपा नेता शहर के कर्नलगंज थाना अंतर्गत बक्शी बांध के पास के अपराधियों ने उन पर गोली बरसा दी।जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता अमरजीत सिंह उर्फ़ मन्नू सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी। भाजपा नेता को गोली मारने के खबर पर पुलिस महकमे हडकम्प मच गया।

अमरजीत सिंह उर्फ मन्नू को कर्नलगंज इलाके के बक्शी बांध के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी।बता दें की भाजपा नेता पर बीती पर बीते 29 अगस्त को सिविल लाइंस इलाके में रेस्टोरेंट के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय मन्नू सिंह के साथ करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर भी हमला हुआ था। जिस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।बता दें अपरधियों ने जहाँ पर घटना को अंजाम दिया वह बेहद भीड़ भाड वाला इलाका है। इसके बावजूद भी बदमाश भागने में कामयाब हो गये।

भाजपा नेता पर हमले की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे है। बता दें मन्नू सिंह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके है।
बता दें की बीते दिनों हुए हमले के मामले में आपसी रंजिस का मामला सामने आया था। जिसमे तारिक नाम के व्यक्ति पर मन्नू सिंह ने आरोप लगाया था।पुलिस को दी गई तहरीर में भाजापा नेता अपनी जान का खतरा बताया था।

घायल भाजपा नेता का इलाज स्वरूप रानी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार उनके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया की जांच की जा रही है। वहां मौजूद लोगो से भी पूछताछ किया जा रहा है।तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जायेगी। साथ ही सभी पक्ष पर पुलिस जाँच कर रही है।जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो