scriptप्रयागराज में मडराने लगा बाढ़ का खतरा, यमुना नदी उफान पर, तस्वीरों में देखें अद्भभुद नजारा | Patrika News
प्रयागराज

प्रयागराज में मडराने लगा बाढ़ का खतरा, यमुना नदी उफान पर, तस्वीरों में देखें अद्भभुद नजारा

7 Photos
2 years ago
1/7

पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर अब प्रयागराज की नदियों में देखी जा रही है। अधिक बारिश होने के कारण हरिद्वार, नरोरा के साथ ही कानपुर और बैराज बांधों से पानी छोडऩे का सिलसिला भी जारी है। तीन चरणों में हरिद्वार, नरोरा और कानपुर से पानी गंगा में छोड़ा जा चुका है।

 

2/7

प्रयागराज में गंगा-यमुना दोनों नदियों में पिछले हफ्ते से जलस्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की टीम अब निगरानी में लग गए हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाढ़ की संभावना अधिक है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है।

3/7

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर जलस्तर बढ़ने के बाद तीर्थ पुरोहित अपने तख़्त सामान समेटकर पीछे आने लगे हैं। इसके साथ ही दुकान लगाने वाले दुकानदार भी पीछे हटने लगे हैं। पानी बढ़ने के कई घाट डूब गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से यमुना नदी में जलस्तर बढ़ रहा है।

 

4/7

प्रयागराज में गंगा- यमुना बारिश के मौसम में हर साल ज़बरदस्त तबाही मचाती है। दर्जनों मोहल्लों की इमारतें एक मंज़िल तक पानी में डूब जाती हैं। करीब महीने भर तक हाहाकार मचा रहता है। इस बार अभी बाढ़ जैसे हालात तो नहीं है, लेकिन सरकारी अमले ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

5/7

लगातार हालात पर नज़र रखी जा रही है। इसके साथ ही हालात बिगड़ने पर खोले जाने वाली बाढ़ चौकियों व राहत केंद्रों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए बाढ़ के चपेट में आने वाले कई गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

6/7

त्रिवेणी संगम पर जलस्तर बढ़ने के बाद तीर्थ पुरोहित अपने तख़्त सामान समेटकर पीछे आने लगे हैं। इसके साथ ही दुकान लगाने वाले दुकानदार भी पीछे हटने लगे हैं।

7/7

पानी बढ़ने के कई घाट डूब गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से यमुना नदी में जलस्तर बढ़ रहा है।

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.