मूलरूप से बिहार की रहने वाली विवाहिता की शादी नैनी थाना इलाके के एक मुहल्ले हुई है। जो पति के साथ यहां रहती है उसके तीन बच्चे भी हैं। मंगलवार को किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हुआ, वो शाम को तकरबीन चार बजे घर छोड़कर बाहर चली गई। इधर देर शाम तक घर न आने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन शुरू कर दिये। लेकिन कहीं पता नहीं लगाया जा सका।
शाम को तकरीबन सात बजे अरैल बांध रोड स्थित फूलमंडी पुलिया नीचे से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक सड़क से थोड़ी दूर खड़े ई रिक्शे पर एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है, वहां तीन लोग भी हैं। ये देखकर राहगीर रिक्शे के पास जान लगे। उन्हे आता हुआ देखकर तीनों वहां से भागन लगे। लोगों ने दौड़ाया तो एक पकड़ में आ गया पर दो भागने में सफल रहे। तत्काल इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने बेहोशी की हालत में महिला को सीएचसी चाका में ईलाज के लिए दाखिल कराया जहां मेडिकल के बाद उसके साथ रेप की पुष्टि हुई।
हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पकड़ा गया युवक महेवा का बताया जा रहा है। इसी के ई रिक्शे में विवाहिता बेहोशी की हालत में मिली है। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।