scriptगंगा यमुना उफान पर तटीय इलाको में एलर्ट , निचले इलाको में बढाई गई चौकसी | ganga yamuna water level alert by Administration | Patrika News

गंगा यमुना उफान पर तटीय इलाको में एलर्ट , निचले इलाको में बढाई गई चौकसी

locationप्रयागराजPublished: Sep 01, 2018 01:52:50 pm

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों से हो रही निगरानी

flood in river

gnga yamuna

इलाहाबाद :संगम नगरी में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर है। लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी होने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में आधा मीटर से अधिक बढ़ोतरी हुई है।जिसके चलते निचले इलाको में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रो में लोग परेशान है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिस के चलते यमुना में पानी बढ़ रहा है। और ऐसे ही चला तो इस हफ्ते में बाढ़ की आशंका है।

गंगा और यमुना नदी के किनारे बसे गाँवों में लोग परेशान है।बारिस का पानी अगर गाँवों में चढ़ा तो जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो जाएगा। नदियों में बाढ़ आने की सम्भावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।कछारी इलाकों की चौकसी बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात से सलोरी ,राजापुर ,गंगापुर, महेवा के अलावा दारागंज और छोटा बघाड़ा में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा। पानी बढ़ने की संभावना पर सभी को घर खाली कर देने के लिए भी कहा जा रहा है।

वही जिलाधिकारी कार्यालय में बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बाढ चौकियों से निगरानी बढ़ा दी गई है। और घाटों के आसपास सहित निचले मुहल्ले और क्षेत्रो के लिए जल पुलिस, पीएसी और पुलिस को भी चौकन्ना किया गया है। बता दें कि संगम नगरी में बाढ़ का डेंजर जोन 84.734 और इस समय गंगा का जलस्तर 80.2 और यमुना 78.62 है।और इस समय यमुना का जलस्तर 77.00तक पहुंच गया है।गंगा और यमुना में अचानक तेजी से पानी आ जाने से संगम के आस पास झुग्गियों में रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थानो की तरफ भेज दिया गया। गंगा और यमुना के किनारे रहने वालों और यात्रा पर आने वाले लोगों को आगाह कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो