scriptनाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार | gangrape with girl arrested Two accused | Patrika News

नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

locationप्रयागराजPublished: May 25, 2018 05:44:47 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

विरोध पर जान से मारने की धमकी, पिता सोरांव थाना क्षेत्र दर्ज कराई एफआईआर

Gang Rape

रेप केस

इलाहाबाद. सोरांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बुधवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं पिता की तहरीर पर सोरांव थाने में दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि पीड़िता सोरांव गांव का रहने वाली थी। भीषण गर्मी के कारण पीड़िता और उसका परिवार घर के बाहर सोये थे। तभी सोरांव थाने के मलाक हरहर गांव निवासी राहुल व बबलू यह कहते हुए लड़की को अपने साथ ले गए कि तुम्हारे रिश्तेदार रास्ते में बेहोश पड़े हैं। साथ चलो और उन्हें घर ले आओ। आरोप है कि पीड़िता इस बात को सुनकर जैसे ही घर से बाहर आगो की तरफ बढ़ी कि पीछे से दोनों युवक अपना मुंह बांधकर लड़की के पास पहुंच गए और लड़की को सुनसान एक बोरिंग के कमरे में ले गए जहां लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। इतना ही नहीं वह युवक बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहें। इतना ही नहीं लड़की के साथ मारपीट भी की। वहीं लड़की को धमकी भी दी की अगर कहीं शिकायत किया तो जान से मार दूंगा। लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची।और अपनी बात घर में बताई जिस पर लड़की के परिजन लिखित नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो