scriptUP Board 2018 छात्राओं की बल्ले-बल्ले, हाईस्कूल औऱ इंटर दोनों में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी | Girls high percentage according to boy in up board result 2018 | Patrika News
प्रयागराज

UP Board 2018 छात्राओं की बल्ले-बल्ले, हाईस्कूल औऱ इंटर दोनों में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मार ली है।

प्रयागराजApr 29, 2018 / 01:41 pm

ज्योति मिनी

Girls high percentage according to boy in up board result 2018

UP Board 2018 छात्राओं की बल्ले-बल्ले, हाईस्कूल औऱ इंटर दोनों में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

वाराणसी. छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मार ली है। बता दें कि, इस बार हाईस्कूल में अंजलि वर्मा ने उत्तर प्रदेश में टॉप किया है। जिसने 96.13 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं इंटरमीडिएट में रजनीश शुक्ला और आकाश वर्मा ने टॉप कर जिले का मान बढ़ाया है। इस बार हाइस्कूल में 75.16 % और इंटर मीडिएट में 72.43 % छात्र पास हुए हैं।

इस बार हाईस्कूल में 72,27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं जबकि 78.36 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं है। वहीं इंटर में 67.36 प्रतिशत लड़के जबकि 78.44 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत इस बार भी लड़कों से ज्यादा है।
इतने छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

बता दें कि, हाईस्कूल और बारहवीं की परीक्षा के लिए 66.37 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 11 लाख 17 हजार छात्रों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी। वहीं 2017 में कुल इंटर में 26 लाख 54 हजार चार सौ 92 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिसमें से एक लाख 32 हजार चार सौ 75 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जिसमें से 82 प्रतिशत पास हुए थे। जबकि 2017 के 10वीं में 34 लाख 15 सौ ग्यारह छात्र पंजीकृत हुए थे। जिसमें से चार लाख 19 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। साथ ही 81.18 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
आप अपना रिजल्ट पत्रिका की इस वेबसाइट पर क्लिक कर http://results.patrika.com/up-board-result.html कर आसानी से देख सकते हैं।

बता दें कि बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल में घोषित हुआ। इससे पहले गत वर्ष नौ जून जबकि 2016 में 15 मई को रिजल्ट घोषित किया गया था। बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड ने सबसे पहले 16 फरवरी से ही परीक्षाएं शुरू करा दी थीं। ठीक इसी तरह सबसे पहले 17 मार्च से मूल्यांकन भी शुरू करा दिया था।

Home / Prayagraj / UP Board 2018 छात्राओं की बल्ले-बल्ले, हाईस्कूल औऱ इंटर दोनों में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो