scriptविश्वविद्यालय में चल रहे बवाल के बीच इलाहाबाद पहुंचे मानव संसाधन विकास मंत्री | Human resources development minister satpal sing in allahabad | Patrika News

विश्वविद्यालय में चल रहे बवाल के बीच इलाहाबाद पहुंचे मानव संसाधन विकास मंत्री

locationप्रयागराजPublished: Jun 12, 2018 04:25:45 pm

विश्वविद्यालय के कुलपति को छुट्टी पर भेजकर विश्वविद्यालय में जांच की मांग

Human resources development minister satpal sing in allahabad

विश्वविद्यालय में चल रहे बवाल के बीच इलाहाबाद पहुंचे मानव संसाधन विकास मंत्री

इलाहाबाद. इविव में चल रहे बवाल के बीच मानव संसाधन विकास मंत्री सतपाल सिंह दो दिवसीय दौरे पर इलाहाबाद पहुंचे। इस दौरान विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती को लेकर चल रही अनियमितता और धांधली के आरोपों सहित छात्र संघ के पदाधिकारियों और छात्र नेताओं पर गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज होने को लेकर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। साथ ही विश्वविद्यालय में कुलपति पर लगाए गए आरोपों और उनके द्वारा की जा रही है अनियमितताओं का लेखा-जोखा सतपाल सिंह को प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा। सतपाल सिंह से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह मानव संसाधन राज्य विकास मंत्री सत्यपाल सिंह से कुलपति को छुट्टी पर भेज कर जाँच कराये जाने की मांग की।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह मानव संसाधन राज्य विकास मंत्री श्री सत्यपाल सिंह से मुलाक़ात कर विस्तार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संबंध में चर्चा कर उन्हें विश्वविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया। ऋचा सिंह द्वारा विवि में चल रही शिक्षक भर्तियों में रोस्टर लागू न किये जाने जिसके चलते यह सभी शिक्षक भर्तियां पुनः अपनी खटाई में पड़ जायेंगी। साथ ही विश्वविद्यालय से संबंधित डिग्री कालेजों में खुलकर भाई- भतीजावाद सामने आया है। जिसके चलते नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर आम छात्रों में रोष है।

विविमें चल रही कुलपति रतन लाल हांगलू के मनमाने रवैये और आये दिन अपने गलत निर्णयों से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल के गिरते स्तर से अवगत कराते हुए, यूजीसी की उस रिपोर्ट के बारे में भी अवगत कराया। जिसमें कुलपति रतन लाल हांगलू को विश्वविद्यालय चला पाने में अक्षम माना गया है। विवि के हित को ध्यान में रखते हुए कुलपति को छुट्टी पर भेजकर उसपर जांच कमेटी की मांग की है। गिरफ्तार छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।

वही केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह मीडिया से बात की और बताया कि, सरकार विश्वविद्यालयों की नियुक्ति में हो रही धांधली पर लगाम लगाने के लिए नई नीति लागू करने चल रही है। अब नई नीति के तहत असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय की मान्यताओं के सवाल पर सतपाल सिंह ने कहा कि, यूजीसी की टीम ने विश्व विद्यालय का दौरा कर सभी तथ्यों की जांच की है जैसे ही मेरे पास रिपोर्ट आएगी सभी जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
input प्रसून पांडेय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो