scriptIMD issued heavy rainfall alert in up till july 26 in UP | Weather Update: 24 घंटे में ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी , IMD का अतिभारी बारिश का अलर्ट | Patrika News

Weather Update: 24 घंटे में ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी , IMD का अतिभारी बारिश का अलर्ट

locationइलाहाबादPublished: Jul 25, 2023 06:44:49 am

Submitted by:

Prateek Pandey

Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिर एक बार मानसून मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच यूपी को दो हिस्सों में बांटकर बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

IMD issued heavy rainfall alert in up till july 26 in UP
उत्तर प्रदेश में बीते करीब एक सप्ताह से बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना हुआ है। जबकि कहीं तेज धूप से लोग बेहाल हैं। अब मौसम विभाग ने 25 जुलाई से यूपी में फिर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार, सोमवार 25 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.