scriptCAA :मंसूर अली पार्क में प्रदर्शन कर रही महिला के साथ अभद्रता , दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | Indecency with woman demonstrating against CAA, case filed against | Patrika News
प्रयागराज

CAA :मंसूर अली पार्क में प्रदर्शन कर रही महिला के साथ अभद्रता , दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सोलह दिन से चक रहा प्रदर्शन

प्रयागराजJan 27, 2020 / 01:51 pm

प्रसून पांडे

Indecency with woman demonstrating against CAA, case filed against

CAA :मंसूर अली पार्क में प्रदर्शन कर रही महिला के साथ अभद्रता , दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज । मंसूर अली पार्क में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक मुस्लिम महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन स्थल पर शबनम फातिमा को मंच से बाहर कर दिया गया है। लेकिन प्रदर्शनकारियों के मंच से शबनम फातिमा को क्यों बाहर किया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक एफ आई आर दर्ज की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि मंसूर अली पार्क में सारा अहमद खान नाम की लड़की ने उनके साथ बदतमीजी की, पीड़िता का यह भी आरोप है कि उस पर तीन लड़कों को बुलाया और उसे धक्के मार कर बाहर किया। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

वहीं एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जहां या विरोध चल रहा है वहां पर महिला के साथ क्या घटना हुई है।महिला को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को नामजद किया गया है ।पुलिस इस मामले में जांच कर रही है ।पुलिस सूत्रों ने कहा है, कि जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि रोशन बाग के मंसूरअली पार्क में बीते 15 दिनों से मुस्लिम महिलाएं नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। प्रशासनिक पहल के बावजूद भी महिलाओं ने अपना धरना समाप्त नहीं किया है।15 दिनों से धरने पर मुस्लिम महिलाओं के साथ बच्चे और पुरुष भी शामिल हैं। इस धरने में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार पहुंच रहे हैं ।वामपंथी संगठनों का भी सहयोग इस धरने को मिल रहा है ।महिलाओं का कहना है कि नागरिकता संशोधन बिल उनके संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो