scriptइलाहाबाद में सेना अलर्ट, हाई कमान के आदेश का इंतजार | indian army alert in allahabad | Patrika News

इलाहाबाद में सेना अलर्ट, हाई कमान के आदेश का इंतजार

locationप्रयागराजPublished: Sep 30, 2016 04:22:00 pm

Submitted by:

उरी हमले के बाद से ही सेना ने कस ली है कमर

indian army

indian army

इलाहाबाद. उरी में भारतीय जवानों पर हुए आतंकी हमले का जवाब हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को दे दिया है। वहीं, बॉर्डर पर तनाव को देखते हुए इलाहाबाद के जवानों ने भी कमर कस ली है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि बॉर्डर पर पाकिस्तान का मुंह बंद करने के लिए पर्याप्त भारतीय जवान तैनात है।


उरी में हुए आंतकी हमले से भारत के 18 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद देश की जनता में काफी आक्रोश था। लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की बात कही जा रही थी। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि में भारत की जांबाज सेना ने पीओके में घुस कर 40 आतंकियों को मार गिराया। साथ ही उनके 7 बंकर भी नेस्तनाबूत कर दिए। भारतीय सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मच गयी।


उरी घटना के बाद से ही भारतीय सेना अलर्ट हो गयी है। इलाहाबाद में भी आर्मी के जवान पूरी तरह से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। यहां के जवानों ने कुछ सप्ताह पूर्व ही राजस्थान में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण भी लिया है। हालांकि भारत के बॉर्डर पर वर्तमान में जम्मू कश्मीर, पंजाब की जितनी सेना है उतनी ही पर्याप्त मानी जा रही है।


इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ, बिहार से अतिरिक्त सेना भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रक्षा विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी बीबी पांडेय ने बताया कि यहां की सेना 24 घंटे अलर्ट है। यह स्थिति 365 दिन बनी रहती है। अब भी पूरी तरह तैयार है, बस ऊपर से आदेश का इंतजार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो