scriptinternational Yoga Day 2022 Theme: गंगा-यमुना के तट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया योग, दिया फिट रहने का संदेश | International yoga Day Deputy CM Brajesh Pathak practices Yoga at Pray | Patrika News

international Yoga Day 2022 Theme: गंगा-यमुना के तट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया योग, दिया फिट रहने का संदेश

locationप्रयागराजPublished: Jun 21, 2022 11:46:14 am

Submitted by:

Sumit Yadav

गंगा-यमुना के तट पर आठ हजार महिला, पुरुष और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास करके दुनिया को उसके बारे में बताया। संगम तट पर पहली बार इतना बड़ा आयोजन किया गया। इसके अलावा लोग नाव पर बैठकर योगा करते नजर आए। इसके साथ ही इस आयोजन को 12 ब्लॉकों में विभाजित किया गया था। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी तरह से दिक्कत न हो इसका भी ध्यान दिया गया है।

international Yoga Day 2022 Theme: गंगा-यमुना के तट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया योग, दिया फिट रहने का संदेश

international Yoga Day 2022 Theme: गंगा-यमुना के तट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया योग, दिया फिट रहने का संदेश

प्रयागराज: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही सभी योग से निरोग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर संगमनगरी के संगम तट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत हजारों की संख्या में शहर के लोगों ने योग करके निरोग रहने का संदेश दिया।
8 हजार लोगों ने किया योग

गंगा-यमुना के तट पर आठ हजार महिला, पुरुष और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास करके दुनिया को उसके बारे में बताया। संगम तट पर पहली बार इतना बड़ा आयोजन किया गया। इसके अलावा लोग नाव पर बैठकर योगा करते नजर आए। इसके साथ ही इस आयोजन को 12 ब्लॉकों में विभाजित किया गया था। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी तरह से दिक्कत न हो इसका भी ध्यान दिया गया है।
सैंड आर्ट और सेल्फी पॉइंट रहा आकर्षण का केंद्र

संगम नोज पर आयोजित योग कार्यक्रम में भारी संख्या में शहर के लोग एकत्रित हुए। सभी ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ योगा किया और उसके बाद योग करने से होने वाले लाभ के भी बारे में जाना। संगम तट पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है जहां लोग योग करने के साथ-साथ इस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद करते रहे। इसके अलावा योग कार्यक्रम स्थल के मंच के पास सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र रहा है।
यह भी पढ़ें

अग्निपथ योजना के विरोध में आगे आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

दिव्यांजन के लिए भी रही व्यवस्था

संगम तट पर एक तरफ जहां लोगों के लिए व्यवस्था की गई थीं वहीं दूसरी तरफ दिव्यांजन के लिए भी योग करने की व्यवस्था रही, जहां दिव्यांगों ने भी योग किया। इस आयोजन में जिले के अफसरों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। सभी बड़े उत्साह के साथ योग किया।

ट्रेंडिंग वीडियो