scriptइलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 109 हुई, 10 लाख मुकदमें है लंबित | Justice ved prakash vaid takes oath in Allahabad high court total 109 | Patrika News

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 109 हुई, 10 लाख मुकदमें है लंबित

locationप्रयागराजPublished: Nov 27, 2017 10:13:56 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

मेघालय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वेद प्रकाश वैश ने सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

allahabad high court

allahabad high court

इलाहाबाद. मेघालय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वेद प्रकाश वैश ने सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोंसले ने शपथ दिलायी।
न्यायमूर्ति वेद प्रकाश वैश को सुबह दस बजे मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में इलाहाबाद भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 14 नवम्बर को उक्त अधिसूचना जारी की थी। जिसमें न्यायमूर्ति का स्थानान्तरण मेघालय उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लिए किया गया था। सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरूण टण्डन, न्यायमूर्ति तरूण अग्रवाल, न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता, न्यायमूर्ति एम के गुप्ता, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, महानिबंधक मो. फैज आलम खान, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी सिंह, अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, अपर महाधिवक्ता कृष्ण पहल, अपर महाधिवक्ता एम सी चतुर्वेदी, अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, मुख्य स्थायी अधिवक्ता विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता रामानन्द पाण्डेय, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल तिवारी, निवर्तमान महासचिव एस सी पाण्डेय, शीर्ष राज्य विधि अधिकारी, निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति वेद प्रकाश वैश के शपथ लेने के बाइ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 109 हो गयी।

बार चुनाव: पहले दिन 19 लोगों ने दाखिल किया नामांकन

इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों हेतु 251 फार्म वितरित किये गये।

अध्यक्ष पद पर उमेश नारायण शर्मा एवं इन्द्र कुमार चतुर्वेदी, महासचिव पद पर अनुराधा सुन्दरम् व विक्रान्त पाण्डेय, उपाध्यक्ष के पांच पदों हेतु तीन, संयुक्त सचिव प्रशासन पर एक, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर तीन, संयुक्त सचिव प्रेस पर एक, संयुक्त सचिव महिला पर एक, गवर्निंग काउन्सिल के 15 पदों हेतु छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि अभी 28 व 29 नवम्बर को भी नामांकन दाखिल होंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग मांगा है।
दूसरी तरफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी धर्मपाल सिंह ने निर्वाचन अधिकारियों के पैनल की घोषणा की है। इसमें अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, अपर महाधिवक्ता विनोद कान्त, अधिवक्ता राजीव रतन सिंह, श्रीकान्त, आर.सी सिंह, पी.के सिंह, सुरेश चन्द्र द्विवेदी, वशिष्ठ तिवारी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, शारिक अहमद व श्रीमती प्रवीण शुक्ला शामिल हैं। डी.पी सिंह ने बताया है कि शीघ्र ही चुनाव में मदद के लिए अतिरिक्त चुनाव अधिकारियों की सूची जारी की जायेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो