scriptकौशाम्बी : सौतेले बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर शव के पास बैठकर रोता रहा, यह है पूरा मामला | Kaushambi news Step son killed his mother with an axe | Patrika News
प्रयागराज

कौशाम्बी : सौतेले बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर शव के पास बैठकर रोता रहा, यह है पूरा मामला

कौशाम्बी जिले के उंचवा नसीरपुर में एक सौतेले बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इस दौरान वह शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रयागराजNov 24, 2023 / 02:12 pm

Krishna Rai

kaushabmi_news.png
प्रयागराज। कौशाम्बी के संदीपनघाट उंचवा नसीरपुर गांव में सौतेले बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव के पास बैठकर रोता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह खत्म हो गया परिवार
महिला की मौत के बाद उसके परिवार में अब कोई नहीं बचा है। यही कारण है कि पुलिस ने स्थानीय चौकीदार से तहरीर लेकर आरोपी सौतेले बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि राजेंद्र की पहली पत्नी की करीब 19 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद राजेंद्र ने सरोजा देवी से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से राजेंद्र के एक बेटा धीरेंद्र (24) है। सरोजा को कोई संतान नहीं थी। 12 साल पहले राजेंद्र की भी मौत हो गई। पति की मौत के बाद सरोजा अपनी सौतन के बेटे धीरेंद्र को छोड़कर दूसरे के घर रहने लगी। इसके बाद से सौतेले बेटे और उसकी मां के बीच विवाद होने लगा। जमीन बेचने को लेकर मामला और बिगड़ गया। गुस्से में आए धीरेंद्र ने मां के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
हत्या की जानकारी होते ही इलाके में खलबली मच गई पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि एक महिला को उसके सौतेले बेटे ने कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला है और वह शव के पास ही बैठा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

Hindi News/ Prayagraj / कौशाम्बी : सौतेले बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर शव के पास बैठकर रोता रहा, यह है पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो