scriptजानिए कौन है राजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें सपा ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार | Know about Rajendra Singh Patel who will contest from allahabad seat | Patrika News

जानिए कौन है राजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें सपा ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार

locationप्रयागराजPublished: Apr 20, 2019 02:11:37 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

तीन बार रह चुके हैं ब्लॉक प्रमुख

Samajwadi Party

Samajwadi Party

प्रयागराज. लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। सपा ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से राजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को प्रत्याशी बनाया है। बतादें कि सपा यूपी में 38 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव इस बार कुल सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल से शुरू है जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी । इलाहाबाद लोकसभा सीट पर छठे चरण में चुनाव होगा।

कौन है राजेंद्र सिंह पटेल
राजेंद्र सिंह पटेल उर्फ राजेश खरे अंदावा, बहादुरपुर, इलाहाबाद के रहने वाले हैं। ये फूलपुर लोकसभा सीट से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल के चाचा व पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह के भाई हैं। ये विश्वनाथ प्रताप सिंह के खास थे। ये कई पेट्रोल पंप के मालिक हैं। इनकी पत्नी श्रीमती विद्या सिंह हैं। इनकी तीन बेटियां हैं। इनकी दो बेटी अमेरिका में डॉक्टर हैं औप एक बेटी सहसों के इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1119506720458461184?ref_src=twsrc%5Etfw
राजनीतिक सफर
राजेंद्र पटेल ने राजनीति की शुरुआत राजनीति जनता दल से शुरू की थी। राजेंद्र सिंह पटेल जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। ये तीन बार बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रहे।
बतादें कि इनका नाम सपा प्रत्याशियों में सबसे ऊपर चल रहा था। राजेंद्र सिंह पटेल गंगा पार में पटेलों के बड़े चेहरे माने जाते हैं। ये पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
BY- Prasoon Pandey

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो