जूना अखाड़े की पेशवाई का जुलूस प्रयागराज के यमुना तट स्थित मौजगिरी आश्रम से शुरू हुआ है। इसमें सबसे आगे भगवान दत्तात्रेय की शोभायात्रा चल रही है और पीछे पदाधिकारी। दर्जनों हाथी, दर्जनों घोड़े और ऊंट की लंबी कतारों के साथ स्वर्ण रथ चल रहे हैं, जो जुलूस की भव्यता को दर्शा रहे हैं। साधू-सन्त हाथी, घोड़े और ऊंओं पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले हैं। बड़ी तादाद में नागा सन्यासी भी पेशवाई के इस जुलूस में शामिल हैं। शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पेशवाई जुलूस मेला क्षेत्र पहुंचेगा और वहां जूना अखाड़े के साधू-सन्त शिविरों में प्रवेश कर जाएंगे। जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गयी है।
By Prasoon Pandey