script#KUMBH 2019: मकर संक्रांति के साथ टल गया इन राशि वालों से बड़ा संकट | Makar sankranti 2019 big effect on aquarius zodiac sign up news | Patrika News

#KUMBH 2019: मकर संक्रांति के साथ टल गया इन राशि वालों से बड़ा संकट

locationप्रयागराजPublished: Jan 14, 2019 10:46:34 am

सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में एक माह तक विराजमान रहेंगे।

 zodiac sign

zodiac sign

प्रयागराज। मकर संक्रांति पर लाखों भक्तों ने संगम के तट पर पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इस डुबकी के साथ ही कई राशि के जातकों से बड़ा संकट दूर हो गया है। ज्योतिषाचार्य उमेश गुरु ने बताया 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। एक माह तक सूर्य मकर में रहेंगे। गुरु वृश्चिक राशि में ही हैं। शनि धनु में गोचर कर रहे हैं। राहु कर्क में तथा केतु मकर में हैं। सूर्य तथा शनि एक साथ एक माह मकर राशि में रहेंगे। इस प्रकार सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में एक माह तक विराजमान रहेंगे।
Aries (मेष)
बच्चों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नौकरी में सहयोगी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है।

Taurus (वृष)
आपके अपने लोग आपसे विश्वासघात कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। आलस्य व थकान का अनुभव कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी सराहना होगी। सोच समझकर लिया गया निवेश लाभ देगा।
Gemini (मिथुन)
आपकी शक करने की आदत रिश्ते बिगाड़ सकती है। कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। यात्रा से आर्थिक स्थिति में लाभ हाे सकता है। संतान की कोई गतिविधि परेशान कर सकती है। निवेश न करें।
Cancer (कर्क)
अनावश्यक खर्च से व्यय भार बढ़ सकता है। पति पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है। विद्यार्थी अधिक परिश्रम से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा।
Leo (सिंह)
दूसरों के झगड़ों के बीच में न पड़ें। अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। सहकर्मी या बॉस से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। प्रेम प्रसंगों के उजागर होने का भय है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा शुभ।
Virgo (कन्या)
जमीन जायदाद के संबंध में धोखा हो सकता है। कुछ मामलों में सही निर्णय लेने से मनोबल मजबूत होगा। मित्रों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
Libra (तुला)
खर्च पर अंकुश लगाएं। अन्यथा कर्ज बढ़ सकता है। भाई बहन के मध्य अच्छे संबंध बनेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

Scorpio (वृश्चिक)
सकारात्मक सोच के चलते आप बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। परिवार व समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। नया वाहन क्रय कर सकते हैं। रुका धन मिलेेगा।
Sagittarius (धनु)
वरिष्ठ अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियाें का बखूबी से निर्वहन करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा शुभ।

Capricorn (मकर)
रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। किसी महिला मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा।संतान आपकी आज्ञा में रहेगी।
Aquarius (कुंभ)
व्यापार में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को कॅरियर के नए अवसर मिल सकते हैं। समाज के कार्यों में आप महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ।

Pisces (मीन)
परिवार के साथ लंबी दूरी की धार्मिक योजना बन सकती है। व्यापार में पैसा कहीं उलझ सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। सोच समझकर निर्णय लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो