script

देवरिया के बाद अब यहाँ आशा ज्योति केंद्र से गायब हुई किशोरी…

locationप्रयागराजPublished: Aug 08, 2018 12:26:34 pm

देवरिया कांड के बाद इलाहाबाद में जाँच के दौरान आशा ज्योति केन्द्र से एक किशोरी लापता पायी गयी। जिसकी जानकारी यहाँ के कर्मचारी और तैनात पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों तक को नहीं दी।

मां-बेटी लापता

मां-बेटी लापता

इलाहाबाद:देवरिया कांड के बाद नींद से जागे प्रशासन ने जिले में ताबकतोड़ कार्यवाही शुरू की है।देवरिया नारी निकेतन के खुलासे से मचे कोहराम के बाद प्रदेश भर के नारी निकेतन शिशु केन्द्रों पर निरिक्षण कराए जा रहे है ।मुख्यमंत्री के सख्त रुख अपनाने को लेकर पूरे प्रदेश में हडकम्प मचा है।नारी निकेतन केन्द्रों की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है की शहर के शाहगंज थाना अंतर्गत स्थित आशा ज्योति केन्द्र में रखी गई, एक किशोरी को चार दिन पहले यहाँ लाया गया जो अचानक कही गायब हो गई ।इसकी जानकारी यहाँ के कर्मचारी और तैनात पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों तक को नहीं दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के बाद मिडिया में आई खबरों के बाद पुलिस अफसरों को मामले में जानकारी हुई ,जिसकी गंभीरता को देखते हुए लापरवाही के चलते में जिले कप्तान नितिन तिवारी ने नारी निकेतन में तैनात एक महिला दरोगा सहित 10 पुलिस कमियों को लाइन हाजिर कर जाँच के आदेश दिए है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ बीते 2 अगस्त को जिले फाफामऊ बाजार क्षेत्र में एक16 वर्षीय एक किशोरी घूम रही थी। जिसे परेशान देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुचना पर पंहुची फाफामऊ पुलिस ने पूछताछ कर नारी निकेतन भेज दिया था। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम पूजा बताया और पता विजयीपुर, खागा जिला फतेहपुर बताया था।

फाफामऊ चौकी प्रभारी ने पूजा को महिला पुलिस के साथ शहर में स्थित आशा ज्योति केन्द्र भेज दिया जहाँ उसे रखा गया।लेकिन केंद्र में दुसरे दिन सुबह महिला कर्मचारियों ने देखा तो पूजा केन्द्र में नहीं थी। बता दें की आशा केंद्र के कैम्पस में ही पुलिस चौकी भी है। उस रात भी दो महिला पुलिस वहां पर तैनात थीं। केंद्र में रिकार्ड के मुताबिक़ उस रात केंद्र में रेस्क्यू वाहन ड्राइवर और काउंसलर सुगमलता त्रिपाठी भी ड्यूटी पर थी। केंद्र पर लाई गई किशोरी कहा गई इस बात की जानकारी किसी को नही है।

माना जा रहा है की आशा ज्योति केन्द्र पर तैनात पुलिसकमियों की लापरवाही के कारण किशोरी गायब हुई। इस पूरे मामले में जांच के बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने तैनात महिला दरोगा समेत सभी 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। आशा ज्योति केन्द्र की प्रभारी महिला दरोगा उर्मिला सिंह और सिपाही ममता देवी, कृति, रोली, आरती, पम्मी सिंह, रेखा सिंह, वैशाली, वंदना त्रिपाठी और प्रभा बाजपेयी को फिलहाल लाइन भेजा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो