scriptMLA's allegation officers take bribe of six thousand rupees | prayagraj: भाजपा विधायक का आरोप, ट्रक मालिकों से छह हजार की रिश्वत लेते हैं परिवहन अधिकारी | Patrika News

prayagraj: भाजपा विधायक का आरोप, ट्रक मालिकों से छह हजार की रिश्वत लेते हैं परिवहन अधिकारी

locationप्रयागराजPublished: Sep 18, 2023 03:12:16 pm

Submitted by:

Krishna Rai

प्रयागराज के करछना से भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कमिश्रर विजय विश्वास पंत के आदेश पर एडीएम जगदंबा प्रसाद व अन्य अधिकारियों ने जांच भी शुरू कर दी है। शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

latter_1.jpg
प्रयागराज। भाजपा के करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजेश मौर्या और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजीव गुप्ता ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही है। नो इंट्री व सुविधा शुल्क के नाम पर प्रति ट्रक छह हजार रुपये लिए जा रहे हंै। वाहनों की जांच व चालान के नाम पर खूब अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने शासन से दोनों अधिकारियों को प्रयागराज से हटाने की मांग की है। पूरी शिकायत का पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.