scriptइलाहाबाद में 26 नवम्बर को मतदान, साढ़े दस लाख वोटर करेंगे मेयर और पार्षद के भाग्य का फैंसला | municipal elections on 26th November in Allahabad | Patrika News

इलाहाबाद में 26 नवम्बर को मतदान, साढ़े दस लाख वोटर करेंगे मेयर और पार्षद के भाग्य का फैंसला

locationप्रयागराजPublished: Oct 28, 2017 08:39:32 am

Submitted by:

arun ranjan

एक दिसम्बर को मतगणना
 

Allahabad Municipal Corporation

इलाहाबाद नगर निकाय चुनाव

इलाहाबाद. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। प्रदेश में तीन चरणों में नगर निकाय चुनाव होंगे। 26 नवम्बर को इलाहाबाद नगर निकाय में मतदान होगा। मतदान तिथि की घोषणा होते ही मेयर उम्मीदवारों से लेकर पार्षद प्रत्याशियों तक में हलचल मच गई है।
इलाहाबाद नगर निगम और 9 नगर पंचायतों में 26 नवम्बर को मतदान होगा। इसके पूर्व एक से सात नवम्बर तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा। आठ नवम्बर को सुबह 11 बजे से उसकी जांच होगी। वहीं जो उम्मीदवाद अपना नाम वापस लेना चाहते हैं। वह 10 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नाम वापस ले सकते हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन 11 नवम्बर सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
इसके बाद 26 नवम्बर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस दौरान नगर के 12 लाख से ज्यादा वोटर महापौर और पार्षदों के भाग्य का फैंसला करते नजर आएंगे। प्रत्याशियों के भाग्य का फैंसला एक दिसम्बर को मुंडेरा मंडी मंे वोट काउंटिंग के बाद होगा। मालूम हो कि महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। इसके अलावा पार्षद और सभासद पद के प्रत्याशियों की उम्र 21 साल होनी अनिवार्य है।
इलाहाबाद नगर निगम और नगर पंचायतों की स्थिति

इलाहाबाद नगर निगम में 80 वार्ड हैं। इसके अन्तर्गत 10 लाख 57 हजार 141 वोटर आते हैं। जोकि महापौर और पार्षदों के भाग्य का फैंसला करेंगे। वहीं यहां की 9 नगर पंचायतों को मिला कर कुल 12 लाख 392 वोटर हैं। नगर पंचायत सिरसा में 9450 मतदाता, नगर पंचायत गोपालगंज 23800, झूंसी में 18305, फूलपुर में 20834, शंकरगढ़ में 12601, कोरांव में 10828, नगर पंचायत हंडिया में 18250, भारतगंज में 14709 और मऊआइमा में 14474 मतदाता हैं। इस तरह इलाहाबाद में 26 नवम्बर को होने वाले चुनाव में महापौर के साथ साथ पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष का भी फैंसला होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो