scriptकैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने 1 करोड़ 2 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण | Nand Gopal Nandi inaugurated development works worth Rs 1 crore 2 lakh | Patrika News

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने 1 करोड़ 2 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

locationप्रयागराजPublished: Dec 30, 2021 10:43:32 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरूवार को नैनी इलाके में एक करोड़ दो लाख रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज महानगर का विभिन्न अंग होने के बाद भी नैनी का नया व पुराना इलाका पिछली सरकारों में काफी पिछड़ा हुआ था, लेकिन योगी सरकार में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की वजह से नैनी इलाके का नक्शा ही बदल गया है।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने 1 करोड़ 2 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने 1 करोड़ 2 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरूवार को नैनी इलाके में एक करोड़ दो लाख रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज महानगर का विभिन्न अंग होने के बाद भी नैनी का नया व पुराना इलाका पिछली सरकारों में काफी पिछड़ा हुआ था, लेकिन योगी सरकार में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की वजह से नैनी इलाके का नक्शा ही बदल गया है। सड़क, बिजली, पानी, नाली, खड़ंजा के साथ ही डिवाइडर व रोड लाइट आदि पर अब तक अरबों रूपये खर्च किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

प्रयागराज की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरि झंडी, जाने किराया

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरूवार को प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ नैनी महेवा के बुध नगर कॉलोनी में निरंजन निषाद के घर से संदीप के मकान तक गली व नाली निर्माण कार्य एवं चर्च वेलकन्नी में आराधनालय मोहम्मद आरिफ के मकान तक नाली और गली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ें

माघ मेले का कार्य 31 दिसंबर तक हो पूरे, न होने पर संबंधित अधिकारी होंगे निलंबित

लोकार्पण के बाद मंत्री नन्दी और महापौर ने मड़ौका रोड पर 13.36 लाख की लागत से शास्त्री बिल्डिंग के सामने से विनोद कुमार व जगदीश प्रसाद के मकान से होते हुए संदीप तिवारी के फार्म हाउस तक नाली एवं गली निर्माण कार्य, 47.11 लाख की लागत से जनता पेट्रोल पंप के ढलान से अंकित इलेक्ट्रिकल से मलखान जिम होते हुए गामा पांडे के मकान तक नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य व 36.25 लाख की लागत से गंगोत्री नगर नैनी में जनता पेट्रोल पंप के सामने ढलान से अंकित जायसवाल के मकान से होते हुए पप्पू शुक्ला और राममूर्ति के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

ट्रेंडिंग वीडियो