scriptसोनिया गांधी की तारीफ पर नितिन गडकरी ने पहली बार दिया यह बयान, मचेगा हड़कंप | Nitin Gadkari statement about sonia gandhi reaction in Parliament | Patrika News

सोनिया गांधी की तारीफ पर नितिन गडकरी ने पहली बार दिया यह बयान, मचेगा हड़कंप

locationप्रयागराजPublished: Feb 08, 2019 06:13:30 pm

Submitted by:

Devesh Singh

प्रयागराज से यमुना के जरिए दिल्ली को जोडऩे की तैयारी, संगम में डुबकी लगा कर विधि-विधान से की पूजा, रिवर इनफार्मेंशन सेंटर को किया राष्ट्र को समर्पित, जलपोतो की रियल टाइम मिलेगी जानकारी

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी

प्रयागराज. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव २०१९ के पहले एक साथ कई समीकरणों को साध लिया है। शुक्रवार को संगम में डुबकी लगा कर नमामि गंगे प्रोजेक्ट की सफलता पर अपनी मुहर लगायी है। संसद में सोनिया गांधी व अन्य कांग्रेसी नेताओं की टेबल थपथपाने के प्रश्र को लोकतांत्रिक ढंग से नजरअंदाज किया। कहा मैने उन पर ध्यान नहीं दिया। आपने टीवी पर देखा होगा।



प्रयागराज पहुंचने के साथ ही केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने अपना सारा ध्यान जलपरिवहन व नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर ही लगाये रखा। संगम में डुबकी लगाने के बाद रिवर इनफार्मेंशन सेंटर को राष्ट्र को समर्पित किया। नये सेंटर के बन जाने से जलपोतो के रियल टाइम की सही जानकारी मिल सकेगी। इस सेंटर से खतरनाक जलमार्ग, दुर्घटना स्थल आदि की सारी जानकारी इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर मिलती रहेगी। किला घाट पर १६ करोड की लागत से बनाये गये रिवर इनफार्मेंशन सेंटर से फरक्का से पटना के बीच ४१० किलोमीटर तक जलपोतों को आवश्यक जानकारी मिल जायेगी। इसके लिए पांच बेस स्टेशन और पटना में एक कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर से कोहरे, तेज हवा आदि समय भी दुर्घटनारहित जलपरिवहन संभव होगा।
प्रयागराज से यमुना के जरिए दिल्ली को जोडऩे की तैयारी, गंगा में फाइव व सेवन स्टार क्रूज के साथ सी प्लेन की सुविधा भी जल्द
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रयागराज से यमुना नदी के जरिए दिल्ली जाने का नया मार्ग विकसित किया जा रहा है, जिससे लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। बनास से प्रयागराज के बीच क्रूज की सेवा भी जल्द धरातल पर उतर जायेगी। इस रूट पर फाइव व सेवर स्टार क्रूज चलाये जायेंगे। रशिया से खास सी प्लेन मंगाया जा रहा है। इसे मैं एयर बोट कहता हूं। इन एयर बोट का इंजन लैंड क्रूजर का होगा। इसमे एयर क्राफ्ट के पंखे लगाये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा की जैव विविधता पर सरकार की गंभीरता की और भी सबका ध्यान दिलाया है और फरक्का बांध बंध जाने से हिल्सा मछली को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए तैयार किये गये पैसेज व चार फ्लोटिंग रिवर टर्मिनल का भी लोकार्पण किया।
मार्च 2020 तक गंगा हो जायेगी पूरी तरह निर्मल
मीडिया से बात करने से पहले ही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया था कि गंगा के अलावा वह किसी मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। यदि कोई गंगा से अतिरिक्त प्रश्र पूछता है तो समझुंगा कि प्रश्र खत्म हो गये हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि देश भर में गंगा को निर्मल व अविरल बनाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं जिस दिन आप गंगा का जल लेकर पीने लगेंगे। उस दिन गंगा पूरी तरह से साफ मानी जायेगी। गंगा की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। अगले साल मार्च तक गंगा पूरी तरह निर्मल व अविरल हो जायेगी। नितिन गडकरी ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी कि मेरे कार्यकाल में गंगा निर्मल हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो