scriptकेन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लगायी संगम में डुबकी, विधि-विधान से किया पूजन | Nitin Gadkari worship dip on sangam in prayagraj | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लगायी संगम में डुबकी, विधि-विधान से किया पूजन

locationप्रयागराजPublished: Feb 08, 2019 03:43:10 pm

Submitted by:

Devesh Singh

कुंभ मेले का किया भ्रमण, पीएम नरेन्द्र मोदी, व्यवस्था का लिया जायजा

Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

प्रयागराज. पीएम नरेन्द्र मोदी से बाजी मारते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को प्रयागराज में आगमन हुआ। केन्द्रीय मंत्री ने संगम में डुबकी लगाने के साथ विधि-विधान से पूजा की। मंत्रोचारण के बीच मां गंगा को प्रणाम किया। स्नान के बाद नितिन गडकरी ने मेले क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।


पीएम नरेन्द्र मोदी के पहले ही संगम पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ठंड के बाद भी संगम में डुबकी लगायी। इसके बाद किला घाट के लिए प्रस्थान किया। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद राष्ट्रीय मिशन प्रदर्शनी को भी देखा। केन्द्रीय मंत्री के आगमन पर साधु-संतों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला है। केन्द्रीय मंत्री के आगमन को लोकसभा चुनाव २०१९ के नजरिये से भी देखा जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी का प्रयागराज में संभावित दौरा १८ फरवरी को निर्धारित है और पीएम मोदी जब प्रयागराज आयेंगे तो संगम में डुबकी भी लगा सकते हैं इसी बीच केन्द्रीय मंत्री ने संगम में डुबकी लगा कर पहले ही बाजी मार ली है।
लोकसभा चुनाव से पहले ही बढ़ गयी है नितिन गडकरी की भूमिका
लोकसभा चुनाव से पहले ही नितिन गडकरी की भूमिका बढ़ गयी है। पिछले कुछ समय से नितिन गडकरी के बयान से संकेत मिल रहा है कि नयी सरकार गठन में उनकी खास भूमिका होने जा रही है। संसद में जिस तरह से नितिन गडकरी के काम का कांग्रेस समर्थन कर रही है उससे बीजेपी में दो धड़े को हवा दी जा रही है। बीजेपी में नितिन गडकरी उन नेताओं में शामिल है जिन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक का सबसे अधिक समर्थन प्राप्त है। चर्चाओं की माने तो बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और अन्य दलों के समर्थन की जरूरत पड़ती है तो संघ नितिन गडकरी को आगे कर सकती है इसके चलते ही नितिन गडकरी का प्रयागराज का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो