scriptयहाँ मतदान स्थलों पर गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने का आदेश | Order to shoot at the Disturbance polling booths | Patrika News

यहाँ मतदान स्थलों पर गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने का आदेश

locationप्रयागराजPublished: May 11, 2019 03:55:50 pm

रविवार को छठें चरण का मतदान,जनता करेगी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दिग्ज्जों की प्रतिष्ठा दांव पर

प्रयागराज | जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर छठें चरण में मतदान के लिए पूरी जोर आजमाइश के बाद चुनावी शोर थम चुका है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के लिए शनिवार की शाम तक के लिए अनुमति दी गई है। मतदान केन्द्रों के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से विधानसभा वार मतदान कर्मियों की अलग-अलग स्थानों से रवानगी की गई।12 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले की सीमाएं सील कर दी गई है। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग कोई भी कसर नही छोड़ना चाहता है जिले में पारदर्शी ,सुरक्षित,शांति पूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने वाले को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें

जब पैंतालीस डिग्री सेल्सियस की तपती धूप में यहां पहुंची डिंपल यादव,जानिए फिर क्या हुआ

होगा दिग्गजों के भाग्य का फ़ैसला
जिले की सीटों पर सूबे के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों संसदीय क्षेत्र में 14-14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं ।रविवार को यहाँ कीजनता दिग्ज्जो की किस्मत का फैसला करेगी। फूलपुर लोकसभा सीट पर गठबंधन और भाजपा सीधे आमने सामने है। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ,गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। फूलपुर में गठबंधन ने पूरी ताकत झोक दी है। भाजपा को मोदी के चेहरे और कुंभ का भरोसा है। कांग्रेस जातीय समीकरण के भरोसे मैदान में डटी है। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भाजपा के बागी का हाथ थाम भगवा खेमे की धडकन बढ़ा दी है यहाँ कांग्रेस भाजपा के मूल वोट बैंक में बड़ी सेंध लगा रही है। भाजपा की उम्मीदवार को यहाँ पिता के नाम के साथ सरकार के काम पर भरोसा है।गठबंधन यहाँ बसपा के वोट बैंक के भरोसे है यमुनापार में यादव मतदाता सबसे कम है।फूलपुर में गठबंधन से पंधारी यादव,भाजपा से केशरी देवी पटेल और कांग्रेस से पंकज निरंजन है।इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा से डॉ रीता बहुगुणा जोशी गठबंधन से पंधारी यादव,कांग्रेस से योगेश शुक्ला चुनाव मैदान में है।

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के जाते ही एक साथ मैदान में उतरा विपक्ष ,जया बच्चन,डिंपल यादव ,अजहरुद्दीन ,हार्दिक पटेल ने ऐसे मांगा वोट

पिंक बूथों की है व्यवस्था
इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीट के लिए मेजा ,करछना, कोरांव, बारा ,प्रतापपुर, हंडिया की विधानसभा के लिए परेड ग्राउंड से शहरी क्षेत्र शहर उत्तरी,पश्चिमी और शहर दक्षिणी के लिए के पी इंटर कॉलेज से गंगा पार के विधानसभा क्षेत्र चुनाव और फाफामऊ की पोलिंग पार्टियों को मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज तेलियरगंज से और फूलपुर की पार्टियों की रवानगी प्रिंटिंग इंस्टीट्यूट तेलियरगंज से गई। यूपी में सबसे गर्म प्रयागराज है जिसको देखते हुए पानी, शौचालय और ठहरने का इंतजाम किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया महिला मतदाताओं के लिए हर विधानसभा में पिंक बूथों की व्यवस्था की गई है। जिले में कुल 25 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान कर्मियों से लेकर अन्य कामों में भी महिलाओं को भी लगाया गया है। इन बूथों की सुरक्षा भी महिला सुरक्षा कर्मियों के हाथ होगी।
यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में कांग्रेस उम्मीदवार ने मंच पर मांगा पांच मिनट का समय,गठबंधन भी चौकन्ना


जिले को 40 जोन 145 सेक्टरों में बांटा गया
निर्वाचन अधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया की जिले में 2199 मतदान केन्द्र, 4938 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। मतदान कराने के लिए 5436 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। कुल 45,55366 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिसमे महिलाओं की संख्या 20,34498 है वही पुरुष 24,56901मतदाता है। मतदान के लिए जिले में 21744 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है ।जिले को 40 जोन 145 सेक्टरों में बांटा गया है।शान्तिपूर्ण मतदान के लिए 2400 पुलिस कर्मी 30 कंपनी पैरामिलिट्री और पांच कंपनी पीएसी तैनात की गई है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे।

483 बूथों पर होगी वीडियोग्राफी
फूलपुर इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र और आंशिक भदोही क्षेत्र में 40 जोनल मजिस्ट्रेट 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 492 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं 483 बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्रिटिकल बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है मतदान कर्मियों के लिए 1070 बड़े वाहन का प्रयोग किया जा रहा है इसके अलावा 625 छोटे वाहन लगाए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो