script

मॅा़डल बनाने का झांसा देकर जालसाज ने किया पारूल गुप्ता का अपहरण, अब दिल्ली मुंबई तक छापेमारी

locationप्रयागराजPublished: Dec 03, 2019 06:06:27 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

मॅाडल बनने के लिए पारूल अपने पति और चार साल की बेटी को छोड़कर 14 अक्टूबर को घर से निकल गई

प्रयागराज. मॅाडल बनने के लिए एक विवाहिता ने न सिर्फ अपने पति को धोखा दिया बल्किल चार साल की बेटी का भी मुंह नहीं देखा। विवाहिता के इस सपने का फायदा उठाते हुए जालसाल ने उसका अपहरण कर लिया। अब पतिन उसकी तलाश में हैरान परेशान है।
शहर के रानी मंडी की रहने वाली पारूल गुप्ता की शादी छह साल पहले बड़े परिवार के पुनीत से हुई थी। सुख सुविधाओं से लैस परिवार में पारूल को किसी तरह की तकलीफ नहीं थी। इसी बीच चार साल पहले उसे एक बेटी भी हुई। पूरा परिवार हंसी खुशी से दिन गुजार रहा था।
इसी बीच एक महीने पहले सोशल साइट पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जो खुद को वालीवुड का अभिनेता मनोज मल्होत्रा बताया। उसकी प्रोफाइल पर बाकायदा मनोज की तस्वीरें लगी होतीं। इस बातचीत में युवक ने पारूल को फिल्म में अभिनय और मॅाडल बनाने की बात कही।
खूबसूत पारूल युवकी की बातों में आ गई। उसे लगा की वो सोशल साइट पर अभिनेता मनोज मेहरोत्रा से ही बात कर रही है। फिर मॅाडल बनने के लिए पारूल अपने पति और चार साल की बेटी को छोड़कर 14 अक्टूबर को घर से निकल गई। लेकिन पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला हैरान करने वाला निकला
सोशल साइट पर मनोज मेहरोत्रा की फोटो लगाने वाला ये युवक अनिरूद्द नाम से अपनी आईडी बनाया था। पुलिस ने सिमकार्ड की जांच की तो पता चला कि वो पारूल से जिस सिम से बात करता था वो आईडी दिल्ली के चरण के नाम पर ली गई है। मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज की जांच में पुलिस को पता चला है कि महीने भर से पारूल उसके संपर्क में थी। उन दोनों की वाट्सएप चैटिंग के भी डिटेल मिले।
पारूल अपने पति पुनीत से छुपकर उस युवक से बात करती थी। 14 अक्टूब को पारूल को भगाने के लिए युवक ने एक कार भेजी जिसमें उसे ले जाया गया। हैरानी की बात ये है कि जो कार चालक उसे लेने आया था उसके सिम की आईडी जिम अहमद के नाम से है। उसका पता मुंबई का है।
अनिरूद्द के लोकेशन का पता लगाया तो पता चला कि उसका लोकेशन एक सप्ताह तक दिल्ली फिर मुंबई में दिखा रहा है। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को मुंबई जाने का निर्देश दिया है। पति पुनीत को अंदेशा है किपारुल महिलाओं का अपहरण करने वाले गिरोह के चंगुल में फंसी है।

ट्रेंडिंग वीडियो