सेंट पीटर्स स्कूल में पत्रिका राम कथा क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। पत्रिका राम मंदिर क्विज के प्रश्नों का उत्तर दिया। साथ ही साथ बच्चों ने राम कथा का आनंद लिया।
पत्रिका राम मंदिर क्विज कंप्टीशन में क्लास 1 से लेकर 8 तक के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। बच्चों ने राम मंदिर से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया।
बच्चों के बीच आयुष ने एक छोटी सी राम कथा प्रस्तुत की। उसी के आधार पर बच्चों से प्रश्न किए। सभी बच्चे बड़े ही तन्मयता से राम मंदिर क्विज में अपनी प्रतिभा दिखाई।
राम कथा के दौरान बच्चों ने हनुमत रामायण के बारे में जानकारी प्राप्त की। हनुमत रामायण हनुमान जी ने अपने नाखूनों की सहायता से पहाड़ पर लिखा था। इसे पहले रामायण के रूप में भी जानते हैं।
पत्रिका राम मंदिर क्विज में पार्टिसिपेट किया बच्चों को सम्मानित किया गया।
हमारे संस्कार में है राम...स्टूडेंट के जवाब में मोह लिया सबका मन। स्टूडेंट ने राम और माता सीता के बारे में बताया। चारों बहनों का नाम, जनक और माता सीता के जन्म की कहानी। इसके साथ ही स्टूडेंट बताया हमे जब भी रात में सोते समय डर लगता है तो हम राम और राम भक्त हनुमान का नाम लेते है।
सर्टिफिकेट वितरण के बाद, बच्चों को पत्रिका उत्तर प्रदेश के 100 दिनों के राम मंदिर क्विज कंपटीशन के अभियान के बारे में भी बताया गया।
Ayush Dubey
आयुष दुबे हिंदी पत्रकारिता में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट है। तीन वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय है। भारतीय राजनीति, अपराध, शिक्षा, साहित्य आदि विषयों में रुचि है।