scriptसेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे झगड़ पडे़ कैदी | prisoners fight in this central jail | Patrika News

सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे झगड़ पडे़ कैदी

locationजोधपुरPublished: Feb 20, 2017 08:42:00 am

Submitted by:

Harshwardhan bhati

जोधपुर सेंट्रल जेल कश्मीर और पंजाब के दुर्दांत आतंककारियों और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा व नाबालिग से यौन दुराचार के आरोपी आसाराम के कारण पहले से ही सुर्खियों में है। अब हाई प्रोफाइल कैदियों वाली जोधपुर सेंट्रल जेल के बंदियों में झगड़ा हो गया। हालात बेकाबू हुए तो प्रहरियों ने उन्हें अलग किया।

jodhpur central jail

jodhpur central jail

इन सलाखों के पीछे जेल में कैदियों के बीच पहले खींचतान, फिर नोंकझोंक, झड़प और बात ही बात में झगड़ा हो गया। दूसरे कैदी देखने लगे। सेंट्रल जेल में रविवार को कुछ बंदियों में कहासुनी के बाद झड़प के दौरान एेसा ही दृश्य नजर आया।
उन्हें अलग किया

इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। इस पर जेल प्रहरियों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। उसके बाद बंदियों को समझाया गया। उन्हें जेल मैनुअल, नैतिकता, मानवता और भाईचारा याद दिलाया गया। साथ ही प्रेम से रहने की सीख दी गई।
कुछ बंदी जेल प्रहरियों से भी उलझ गए

सूत्रों के अनुसार दोपहर जेल में कुछ बंदी आपस में झगड़ पड़े। प्रहरियों ने पहले इसे हल्की फुल्की बात समझी, मगर जब बात आगे बढ़ गई और माहौल बिगडऩे लगा तो जेल प्रहरियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ बंदी जेल प्रहरियों से भी उलझ गए। जब उनसे बात नहीं बनी तो जेल का अन्य सुरक्षा जाब्ता बुलाया गया। 
जाब्ते ने बंदियों को अलग किया 

इस जाब्ते ने झगडऩे वाले बंदियों को अलग किया। इस झगड़े से जेल का माहौल गरमाया हुआ रहा। जेल अधीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि यह झगड़ा कोई बड़ी बात नहीं है और छोटी मोटी बात होती रहती है। उन्होंने कहा कि मामूली सी बात पर बंदियों में झड़प हो गई थी। उन्हें काबू कर लिया गया।
….




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो