script

फूलपुर सीट से पर जबरदस्त मुकाबला, इस पार्टी की जीत लगभग तय

locationप्रयागराजPublished: May 23, 2019 01:58:24 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

यह पार्टी जीत के नजदीक

Keshari Devi Patel

Keshari Devi Patel

प्रयागराज. लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल के 26 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई है। शुरुआती रूझान में फूलपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार केशरी देवी आगे चल रही है। केशरी देवी पटेल 201358 वोटों से जीत की ओर हैं। वहीं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पंधारी यादव को 136208 वोट मिले हैं। कांग्रेस के पंकज पटेल 9978 वोट पाए हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के केशरी देवी पटेल, समाजवादी पार्टी के पंधारी यादव और कांग्रेस के पंकज पटेल के बीच है।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा ने पहली बार खाता खोला था। वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस सीट से सांसद चुने गए थे। बाद में विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी थी। 2018 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के हाथ से यह सीट निकल गई। बसपा के समर्थन से सपा ने बड़ी जीत हासिल की।
2014 में पहली बार जीती थी भाजपा
लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर के चलते पहली बार बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य सांसद चुने गए थे. फूलपुर के संसदीय इतिहास में पहली बार इस सीट पर कमल खिला था. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद फूलपुर से सांसद रहे केशव मौर्य यूपी के डिप्टी सीएम बने, जिसके चलते उपचुनाव हुए. सपा के नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को मात देकर ये सीट छीन ली थी।
जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद पहली बार 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट को अपनी कर्मभूमि के लिए चुना और वह लगातार 1952, 1957 और 1962 में यहां से सांसद निर्वाचित हुए। फूलपुर लोकसभा सीट से कुर्मी समाज के कई नेता सांसद बने हैं। फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी का भी मजबूत जनाधार है। यही वजह है कि 1996 से लेकर 2004 और 2018 के उपुचनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने यहां से जीत दर्ज की।
तीन बजे तक आ सकता है परिणाम आने
प्रयागराज जिले की दोनों लोकसभा सीटों की मतगड़ना के लिए 12 पंडालों में इलाहाबाद और फूलपुर की मतगणना होगी। 14 टेबल हर पंडाल में रखे गए हैं। तीन मतगणना कर्मियों की हर टेबल पर तैनाती होगी। 2 टेबल मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर के लिए 12 टेबल लगाए गए। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के लिए 4 सीसीटीवी कैमरे हर पंडाल में लगाए जा रहे हैं। 800 मतगणना कर्मी ड्यूटी पर तैनात। बताया जा रहा है कि तीन बजे तक परिणाम सामने होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो