script25 साल पहले भी माया मुलायम नही तोड़ पाए थे भाजपा का यह किला,एक बार फिर बुआ बबुआ का गठबन्धन रहा बेअसर… | Political equation changed after Sp and Bsp alliance in up | Patrika News

25 साल पहले भी माया मुलायम नही तोड़ पाए थे भाजपा का यह किला,एक बार फिर बुआ बबुआ का गठबन्धन रहा बेअसर…

locationप्रयागराजPublished: Mar 21, 2018 02:41:48 pm

प्रदेश के राजनीत में सबसे बौद्धिक वर्ग के मतदाताओ की है यह सीट

Political equation

25 साल पहले भी माया मुलायम नही तोड़ पाए थे भाजपा का यह किला

इलाहाबाद :प्रदेश की राजनीत में बसपा सपा ने एक साथ आकर नया राजनितिक समीकरण बना दिया।जिसके बाद यूपी बेस्ड सभी सियासी दल अपनी सियासी चाल बहुत सोच समझ कर तय कर रहे है । फूलपुर उपचुनाव में मिली जीत ने दोनों दलों में आत्मविश्वास से भर दिया है।चुनाव परिणाम ने खत्म हो रहे विपक्षी भागीदारी को एक बार फिर ज़िंदा कर दिया है।यूपी में 1993 मायावती और मुलायम सिंह यादव साथ आए और सरकार बना ली।लेकिन यूपी की सियासत में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भी भाजपा के गढ़ रहे इलाहाबाद के शहर उत्तरी में सेंध नही लगा पाए थे।जो इस बार बहुत हद्द तक कायम रहा। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है।भाजपा के गढ़ में डॉ नरेंद्र सिंह गौर यहां से लगातार चार बार विधायक रहे ,1993 के सपा बसपा के गठबन्धन में भी विधानसभा चुनाव में भी जीते जब सपा बसपा एक साथ मिलकर मैदान में उतरे थे ।

तब इलाहाबाद लोकसभा में था शहर उत्तरी
हालाकि 1993 के गठबन्धन में शहर उत्तरी इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में हुआ करता था, जो अब फूलपुर लोकसभा में है । यहाँ से नरेंद्र सिंह गौर 1993 में सपा बसपा के लहर में भी विधायक बने थे । 2014 के लोकसभा चुनाव में भी शहर उत्तरी से भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बढत बनाई थी। 2014 में सपा बसपा के प्रत्याशियों को क्षेत्र से 40979 वोट मिले थे।जबकि भाजपा को 67412 वोट ज्यादा पाए थे।यानी 108391 वोट मिले थे। लेकिन इस उपचुनाव में शहर उत्तरी ने भाजपा का साथ नहीं दिया इस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को मात्र 5563 वोटो की बढत मिली ।

शहर पश्चिमी ने भी दिया भाजपा का साथ
वही शहर पश्चिमी में भाजपा का कमल 2017 का चुनावी पहली बार खिला था।यहां से सिद्धार्थ नाथ सिंह जितने पर भाजपा ने उन्हें प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया । शहर पश्चिमी क्षेत्र के मतदाताओं ने उप चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी वफादारी निभाते हुए साथ दिया ।भाजपा को शहर उत्तरी के मुकाबले ज्यादा 19976 मतों की बढ़त मिली । हालांकि 2014 लोकसभा में इस क्षेत्र में सपा बसपा प्रत्याशियों को कुल मिलाकर कुल मतों का अंतर भाजपा केशव प्रसाद के मिले मतों से 43066 अधिक था । केशव प्रसाद को 99710 मिले थे । जबकि सपा बसपा को मिलाकर 56644 वोट मिले थे ,सपा को सबसे कम 33354 वोट मिले थे।

2018उपचुनाव

भाजपा सपा कांग्रेस अतीक अहमद जीत का अंतर
फाफामऊ 680306 81221 2862 4946 20915

सोरांव 64461 89825 2199 5005 25364

फूलपुर 61087 99960 5484 5422 38873

शहर पश्चिमी 53330 33354 2489 28820 19976

शहर उत्तरी 43999 38436 6300 3894 5563
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो