scriptPrayagraj crime: Police shot the accused of robbery | Prayagraj crime : सिविल लाइंस में दिनदहाड़े हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली | Patrika News

Prayagraj crime : सिविल लाइंस में दिनदहाड़े हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली

locationप्रयागराजPublished: Sep 17, 2023 10:23:28 am

Submitted by:

Krishna Rai

12 सितंबर को प्रयागराज के सिविल लाइंस में दिनदहाड़े अस्पताल कर्मियों से लूट करने वाले बदमाशों को झूंसी पुलिस ने मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पैसे की बरामदगी भी हो गई। वहीं लुटेरों द्वारा सीतापुर में भी की गई लूट का खुलासा किया गया।

civil_line.jpg
प्रयागराज। जिले के सिविल लाइंस में स्थित पीएनबी की शाखा में पुरानी नोट बदलकर लौट रहे जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मचारी अनिरुद्ध यादव और प्रहलाद सिंह से सात लाख की लूट करने वाले बदमाशों को झूंसी पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। कार्रवाई के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.