प्रयागराज: चोरियों का खुलासा करने के लिए डीसीपी अभिनव ने खुद संभाली कमान, कई संदिग्ध हिरासत में
प्रयागराजPublished: Sep 22, 2023 12:35:40 am
प्रयागराज के मेजा में चोरों की धरपकड़ के लिए डीसीपी यमुनानगर आईपीएस अभिनव त्यागी ने कई टीमों का गठन करके जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कहा कि जल्द चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


पंडित का पूरा गांव में घटना की जानकारी लेते डीसीपी अभिनव त्यागी
प्रयागराज: मेजा में बुधवार की रात एक साथ पांच घरों में हुई चोरियों का खुलासा करने के लिए नवागंतुक डीसीपी अभिनव त्यागी ने खुद कमान संभाल ली है। वह बृहस्पतिवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पीडि़त परिवारों से मुलाकात की। साथ ही जल्द चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। कहा कि किसी सूरत में अपराधी नहीं बचेंगे।