scriptUP विधानसभा चुनावों में इस बार किसका साथ देगा किन्नर अखाड़ा? अखिलेश यादव ने अयोध्या से दिया था किन्नर बिन्दु को टिकट | Prayagraj Kinnar akhada on up assembly elections 2022 | Patrika News

UP विधानसभा चुनावों में इस बार किसका साथ देगा किन्नर अखाड़ा? अखिलेश यादव ने अयोध्या से दिया था किन्नर बिन्दु को टिकट

locationप्रयागराजPublished: Oct 12, 2021 06:32:56 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत के लिए हर राजनीतिक दल इस समय ज़ोर लगा रहा है। लगभग सभी सरकारों में किन्नर समाज हमेशा से ही उपेक्षित रहा है। इस बार किन्नर किसके साथ होंगे ये एक बड़ा प्रश्न है। जबकि इसके पहले हुए चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अयोध्या से किन्नर बिन्दु को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया था।

kinnar.jpg
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

प्रयागराज. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रंग धीरे धीरे चटख होता दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय पार्टियों से लेकर क्षेत्रीय पार्टियां भी चुनावी ताल ठोक कर अपनी अपनी सरकार बनाने का ऐलान करती नज़र आ रही हैं। हर तरफ, हर रैली में बस मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी ही दौड़ रहे हैं। वहीं पिछले विधानसभा चुनावों से राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा किन्नर समाज इस बार कितना सक्रिय होता है ये देखना दिलचस्प होगा। जबकि इस बार भी किन्नर समाज राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका में दिखाई दे रहा है। पत्रिका डॉट कॉम बताएगा किन्नर आखाडा परिषद किसका करेगा समर्थन?
कुछ काम किन्नरों के हित में हुए

किन्नर अखाड़े की प्रदेश अध्यक्ष टीना मां ने पत्रिका संवाददाता सुमित यादव से खास बातचीत करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत सुलझे हुए हैं। बतौर पीठाधीश्वर महाराज वो सभी से मिलते रहे हैं, वो हर इंसान से जुड़े रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वो जनता से जुड़े काम को प्राथमिकता देकर करते हैं। भाजपा सरकार ने बहुत सारे काम हमारे हित में किए हैं। जिसमें सरकार ने नोएडा में किन्नरों को रोजगार मिले। इसके लिए वहाँ के मैट्रो स्टेशन में किन्नरों को रोजगार दिया है। इसके साथ ही यूपी के राजधानी में किन्नर के लिए अलग से अस्पताल का निर्माण कराया है। अब किन्नर अपनी समस्याओं को बिना किसी झिझक से ईलाज करवा सकते हैं।
किन्नरों की मांग पूरी करने वाले पार्टी का होगा समर्थन

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस समय किन्नर समाज खुश है। क्यूंकी हम लोगों के लिए किए गए कार्यों से किन्नर समाज में कुछ बदलाव आया है। लेकिन ये काफी नहीं है। अगर अन्य कोई पार्टी अगर किन्नरों की हित की बात करती है और कुछ अलग योजना लाती है। किन्नर समाज उनका भी स्वागत करेगी। भाजपा सरकार ने यूपी के किन्नरों के लिए बहुत सारे कार्य किया है और उनको सम्मान मिले इस क्षेत्र में भी कई बड़े कदम उठाया है।
किन्नरों को मिला पैतृक संपत्ति में अधिकार

महामंडलेश्वर टीना मां ने कहा कि इस समय किन्नर कल्याण बोर्ड बनाया है। जिसका किन्नर समाज स्वागत करता है। इसके साथ ही अब किन्नरों को अपने पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। भाजपा सरकार ने किन्नरों के सम्मान और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठाया है।
विधानसभा और विधानसभा परिषद में किन्नरों को मिले जगह

किन्नर अखाड़ा प्रदेश अध्यक्ष टीना मां ने सरकार से यह मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से विधान परिषद और विधानसभा में अलग-अलग पार्टियों को नियुक्त किया जाता है उसी तरह किन्नरों को जगह मिलनी चाहिए। जिससे किन्नर अपनी मांगों के लिए विधानसभा और विधानसभा परिषद में आवाज बुलंद कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए अभी तक किसी पार्टी ने नहीं सोचा है।
आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव ने किन्नर समाज से आने वाली बिन्दु को अयोध्या से टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अच्छा चुनाव लड़ने के बाद भी वो हार गई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो