scriptPrayagraj' maa Kalyani Devi is described in the Puranas | नवरात्र: प्रयागराज की माँ कल्याणी देवी का पुराणों में है वर्णन, भक्तों पर रहती है विशेष कृपा | Patrika News

नवरात्र: प्रयागराज की माँ कल्याणी देवी का पुराणों में है वर्णन, भक्तों पर रहती है विशेष कृपा

locationप्रयागराजPublished: Oct 18, 2023 07:55:57 am

Submitted by:

Krishna Rai


प्रयागराज के शहर में स्थापित कल्याणी देवी मंदिर का वर्णन पुराणों में मिलता है। इसी मंदिर के नाम से मुहल्ले का नाम भी जाना जाता है। नवरात्र के समय श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। दिनभर पूजा पाठ के लिए लोग आते रहते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन पूजन करने वालों पर माँ कि विशेष कृपा रहती है।

kalyani_devi.jpg
प्रयागराज। जिले के अति पवित्र स्थलों में माता कल्याणी देवी मंदिर शामिल है। यहां ३२ अंगुल की प्रतिमा स्थापित की गई है। मां कल्याणी की गिनती शक्तिपीठ स्थलों में की जाती है। पद्म पुराण के प्रयाग महात्म्य के 76वें अध्याय के 17वें श्लोक में मां कल्याणी के स्वरूप का जिक्र किया गया है। मत्स्य और ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी मां कल्याणी की महिमा का बखान है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.