बाढ़ की भीषण तबाही से बचाने के लिए योगी सरकार अभी से सतर्क हो जाए : मायावती इच्छाशक्ति होती तो मंदिर बन गया होता :- भाजपा और सपा को टारगेट पर रखते हुए बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहाकि,भाजपा राम मंदिर निर्माण कराना ही नहीं चाहती। इच्छाशक्ति होती तो मंदिर बन गया होता। भाजपा रामलला के नाम पर एक बार फिर चुनावी नैया पार करना चाहती है।
ब्राह्मण समाज के प्रति सीएम योगी के मन में खटास :- सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए बसपा नेता सतीश मिश्रा कहाकि, उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज के प्रति सीएम योगी के मन में खटास हैं। उनकी सोच ब्राह्मणों का उत्पीड़न करना है। ब्राह्मणों को पकड़ों, एनकाउंटर करो, जो बच जाएं उन्हें जेल भेज में ऐसी धाराओं में बंद कर दो कि जमानत के लाले पड़ जाएं। वह सूबे में रामराज की बात करते हैं, लेकिन वास्तविकता जंगलराज जैसी है।
यूपी में करीब तीन करोड़ ब्राह्मण :- चुनावी और वोटों की गणित बताते हुए बसपा महासचिव ने कहाकि, ब्राह्मण एक हो जाएं तो बिना उनके कोई पार्टी सरकार ही नहीं बना सकती। उत्तर प्रदेश में करीब तीन करोड़ ब्राह्मण हैं। तेरह प्रतिशत ब्राह्मणों के साथ 26 प्रतिशत दलित आपके साथ हैं। दोनों एक होंगे तो आत्मसम्मान सुरक्षित होगा। अब समय आ गया है कि ब्राह्मणों के खिलाफ आतंक फैलाने वालों को उखाड़ फेंके।
अखिलेश का ब्राह्मण प्रेम छलावा :- समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ब्राह्मण प्रेम को छलावा बताया।