scriptप्रयागराज में भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ तहरीर | Prayagraj Tahrir against BJP leader Sambit Patra Priyanka Gandhi case | Patrika News

प्रयागराज में भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ तहरीर

locationप्रयागराजPublished: Oct 17, 2021 08:45:09 am

– प्रियंका गांधी की रैली की वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप- संबित पात्रा पर मुकदमा कायम करने की मांग

प्रयागराज में भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ तहरीर

प्रयागराज में भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ तहरीर

प्रयागराज. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की 10 अक्टूबर को वाराणसी में हुई किसान न्याय रैली के वीडियो में छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर मुकदमा कायम करने की मांग की गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। यह तहरीर कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल के उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने दी है।
तहरीर का मजमून :- इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल के उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह की तहरीर के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली थी। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ था लेकिन संबित पात्रा ने 14 अक्टूबर को ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी की नेता की उपस्थिति में केवल अजान कराई गई, जबकि सर्वधर्म प्रार्थना में पहले सनातन धर्म, इस्लाम और फिर सिख धर्म से संबंधित प्रार्थना की गई थी।
तहरीर की जांच शुरू :- तहरीर में मांग की गई कि, संबित पात्रा ने धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के लिए यह हरकत की है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो