scriptप्रियंका गांधी ने प्रयागराज हनुमान मंदिर में किया पूजन, मां गंगा का आशीर्वाद लेकर नांव से हुई रवाना | Priyanka Gandhi Boat Ganga Yatra Start for loksabha chunav campaign | Patrika News

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज हनुमान मंदिर में किया पूजन, मां गंगा का आशीर्वाद लेकर नांव से हुई रवाना

locationप्रयागराजPublished: Mar 18, 2019 01:54:45 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

प्रयागराज. कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर पहुंची गई हैं। प्रियंका गांधी ने मंदिर में आरती उतारकर पूजा अर्चना भी की। इसके बाद मां गंगा का आशीष लेकर गंगा पूजन किया। उसके बाद प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से बात की। प्रियंका गांधी सीधा नांव में सवार होकर रवाना हो गई। इससे पहले कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के आने का मनैया घाट और संगम नोज पर इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं राज बब्बर भी संगम नोज पहुंचे। प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा आज के दौरान प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी के बीच की संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों के अलावा गरीबों-बुनकरों, किसानों से सीधा संवाद करेंगी।
Priyanka Gandhi
20 मार्च को वाराणसी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमेंगी। इस दौरान कई जगह सूख रही गंगा की दुर्दशा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला भी कर सकती हैं। मनइया से मोटरबोट से उनकी जलयात्रा शुरू होगी। 20 मार्च को यात्रा वाराणसी पहुंचेगी।

इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कुछ युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी। इसके बाद वह दिन के 11 बजे दुमदुमा पहुंचेंगी। वहां वह मीटिंग के जरिए जनता से संवाद करेंगी। यहां से होकर दोपहर 12 बजे प्रियंका की मोटरबोट सिरसा पहुंचेगी। यहां भी लोगों से मुलाकात करेंगी। एक बजे प्रियंका हंडिया स्थित ऐतिहासिक लाक्षागृह पहुंचेंगी। यहां किसानों के साथ चौपाल लगाएंगी।
मांडा से सड़क मार्ग से महेवा-डेमूपुर होकर अतिथिगृह में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए महेश यादव के परिजनों से मिलेंगी। प्रियंका की इस जलयात्रा को कांग्रेस में नई जान फूंकने के तौर पर देखा जा रहा है। प्रयागराज से काशी के बीच प्रियंका गंगा की दुर्दशा से रूबरू होंगी। कई जगह रेत के टीले उभरने और गंगा में प्रवाह न होने की जानकारी उन्हें पहले ही दी जा चुकी है। अब वह अपनी इस यात्रा के दौरान सचाई देखेंगी और गंगा की दुर्दशा के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरेंगी।
BY- Prasoon Pandey

ट्रेंडिंग वीडियो