script

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर भड़के कांग्रेसी ,सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

locationप्रयागराजPublished: Jul 19, 2019 04:22:00 pm

 
-प्रदर्शन कर रहे दो कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
– प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी ने गरमाई सियासत
-प्रदेश भर में एक्शन में आएं कांग्रेसी कार्यकर्ता

sonbhdra

priynka gandhi

प्रयागराज | सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद प्रदेश भर में सियासत गरमाने लगी है। कानून व्यवस्था के नाम पर सूबे की योगी सरकार विरोधियों के निशाने पर है। शुक्रवार को कांग्रेस की यूपी प्रभारी और राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते समय मिर्जापुर के चुनार में हिरासत में ले लिया गया। प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही प्रदेश भर में कांग्रेसी सडक पर उतर आये। नेहरू -गांधी परिवार के पैत्रिक शहर में कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसियों को गिफ्तार किया।

यह भी पढ़े –बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम


प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर नाराज कांग्रेसियों ने प्रयागराज में जगह -जगह जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुभाष चौराहे पर दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ***** जाम किया। प्रियंका को तत्काल रिहा करने की मांग करते रहे। इस दौरान कांग्रेसियों ने घन्टों विरोध में प्रदर्शन किया। लगातार कांग्रेस नेताओं की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले गई। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका को हिरासत में लिए जाने से नाराज़ कांग्रेसी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने बैठ और योगी सरकार को तानाशाह करार दिया।

यह भी पढ़े –Exclusive: प्रेमिका से मिलने पर प्रेमी को तालीबानी सजा, जानकर रह जाएंगे हैरान

इस दौरान कांग्रेसियों ने योगी सरकार में यूपी की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने कहा की यह धरना तब तक ज़ारी रहेगा जब हमारी नेता प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार और उन्हे हिरासत में लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कारवाई नहीं की जाती है। धरने पर बैठे कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी ने कहा की हमारी नेता सोनभद्र के घोरावल में हुए दस लोगों की हत्या के पीड़ित परिवारो से मिलने ज़ा रहीं थीं। योगी सरकार के अधिकारियों ने यूपी की कानून व्यवस्था सुधारने के बजाय उन्हे हिरासत में लिया। उन्होने मांग करते हुए कहा की जब तक उन अधिकारियों पर कारवाई नहीं हो जाती तब तक कांग्रेसी नेता प्रयागराज जिलाधिकारी के कार्यालय पर धरने पर बैठे रहेंगें।

ट्रेंडिंग वीडियो