scriptयूपी के इस जिले में सात जून को पहुंचेंगी प्रियंका गांधी ,चुनावी हार के बाद गिर सकती है यहाँ कई बड़े नेताओं पर गाज | Priyanka Gandhi to visit Prayagraj | Patrika News

यूपी के इस जिले में सात जून को पहुंचेंगी प्रियंका गांधी ,चुनावी हार के बाद गिर सकती है यहाँ कई बड़े नेताओं पर गाज

locationप्रयागराजPublished: Jun 05, 2019 11:56:45 pm

 
कई पदाधिकारियों पर लटक रही तलवार

congress

priynka gandhi

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद कांग्रेस पार्टी महामंथन में जुटी है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पैतृक घर स्वराज भवन आने की भी खबर है। दरअसल प्रियंका गांधी ने लोक सेवा आयोग के में हुई धांधली और गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया और लिखा की uppsc का पेपर छापने का ठेका एक defaulter को दिया गया। आयोग के कुछ अधिकारियों ने defaulter के साथ साँठ-गाँठ करके पूरी परीक्षा को कमीशन-घूसखोरी की भेंट चढ़ा दिया। सरकार की नाक के नीचे युवा ठगा जा रहा है, लेकिन UP सरकार defaulters और कमीशनखोरों का हित देखने में मस्त है।उनके ट्वीट के बाद कांग्रेसी नेता भी आंदोलन में सक्रिय हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी जल्द ही प्रयागराज आएंगी।

2022 के चुनाव की बनेंगी ज़मीन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय प्रवास पर 7 जून को प्रयागराज आ सकती हैं। इस दौरान वो आयोग में आंदोलनरत नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी। साथ ही चुनावी हार के बाद आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन करेंगी। वहीं पार्टी में चल रही उठापटक और गुटबाजी को लेकर नेताओं कि क्लास भी लग सकती है। जिलाध्यक्ष के अनुसार प्रियंका 7 जून को देर शाम स्वाराज भवन पंहुचेंगी।

चुनाव के दौरान उम्मीदवार से नहीं मिली

प्रियंका गांधी सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी में जिम्मेदारी संभालने के बाद लोकसभा चुनाव के अभियान का आगाज प्रयागराज से किया लेकिन उसके बावजूद भी जिले की दोनों सीटों पर कोई असर नहीं रहा। वहीं इलाहाबाद और फूलपुर सीट पर साढे तीन दशक से कांग्रेस को लगातार मिल रही करारी हार को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। प्रियंका गांधी पार्टी में जिम्मेदारी संभालने के बाद तीसरी बार आएंगी। चुनाव के दरम्यान प्रियंका स्वाराज भवन अपने बेटे के साथ अाई थी लेकिन उम्मीदवार कार्यकर्ता किसी से मिली नहीं थी।


कई पदाधिकारी पर तलवार
वहीं कांग्रेसियों की मानें तो प्रियंका गांधी के इस दौरे पर कुछ पदाधिकारियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ सकती है।दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले अध्यक्ष राज बब्बर शिकायत की गई थी। कुछ पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे है। राज बब्बर को तमाम पदाधिकारियों की फोटो भेजी गई थी, जो दूसरे दलों के उम्मीदवार के साथ लगे थे। शिकायत के बाद इसके बाद उन सभी पर नजर बनाए हुए था लेकिन चुनाव के दौरान किसी पर कार्यवाही नहीं हुई लेकिन माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की बैठक में सबकी क्लास लगनी तय है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो