scriptपूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जल्द इस जिले से जोड़ने की तैयारी, व्यापारियों किसानो को होगा लाभ | Purvanchal Express will link to Prayagraj in UP | Patrika News

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जल्द इस जिले से जोड़ने की तैयारी, व्यापारियों किसानो को होगा लाभ

locationप्रयागराजPublished: May 08, 2019 11:54:30 am

किसानो के लिए भाजपा ने किया एलान कहा 25 लाख करोड़ कृषि क्षेत्र में होगा निवेश

nand gopal nandi

piyush goyal

प्रयागराज | लोकसभा चुनाव में जिले के दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में व्यापारियों के सम्मलेन में पहुचें केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यूपी की कानून ब्यवस्था इतनी मजबूत है कि जो अपराधी जेलों में बंद हैं वे जमानत पर बाहर नहीं आ रहे हैं। जेलों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि योगी सरकार ने इस तरह की सख्त कानून व्यवस्था का राज कायम किया है कि किसी भी व्यापारी को किसी प्रकार का भय नहीं है और व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

 

उन्होंने कहा है कि इससे पहले सपा की सरकार में व्यापारियों की हत्याएं हो रही थी। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जब तक कानून व्यवस्था अच्छी न हो तब तक ब्यापारी का जीवन और काम सुरक्षित नहीं हो सकता है। वहीं जब तक देश मजबूत हाथों में न हो तब कर देश का कोई नागरिक सुरक्षित नहीं हो सकता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री ने जिस दृढ़ता के साथ आतंकवाद का सामना करते हुए उसे मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। उससे पूरे देश के लोगों का आत्म विश्वास जगा है।

यह भी पढ़ें

भारत के बड़े योग गुरु सिडनी में गिरफ्तार महिलाओं से अभद्रता का आरोप,पूरे देश में हडकंप

लोगों के इसी आत्म विश्वास को बनाये रखने के लिए पूरा देश पीएम मोदी को आशीर्वाद दे रहा है। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जिस तरह से पूरे देश में पीएम मोदी की लहर चल रही है। उससे ये लग रहा है कि भाजपा 2014 से ज्यादा सीटें लाकर पूर्ण बहुमत की भाजपा और दो तिहाई बहुमत की केन्द्र में एडीए की सरकार बनेगी। प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा के मुठ्ठीगंज में आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करने आये केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीटों फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें

दहेज़ के बीस लाख रूपये लेकर शादी से किया इंकार, युवती ने की आत्महत्या पूर्व विधायक का नाम आया सामने

पियूष गोयल ने कहा की जल्द की प्रयागराज में मेट्रो चलेगी। प्रयागराज को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लिंक किया जायेगा भाजपा की सरकार में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है। किसानो के लिए सरकार पचीस लाख करोंड कृषि में निवेश होगा। सभी तरह की बुनियादी सुविधाओं पर भाजपा की राज्य और केंद्र की सरकार काम कर रही है। राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर मोदी एक बार फिर पीएम बनने जा रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो